विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, 18.29 करोड़ है कीमत, बालकनी से दिखता है समंदर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई के वर्सोवा में 18.29 करोड़ रुपये का नया सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. नए घर की खबर सामने आते ही एक बार फिर दोनों की लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की प्रॉपर्टी चर्चा में आ गई है.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, 18.29 करोड़ है कीमत, बालकनी से दिखता है समंदर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में समुद्र के सामने एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इस घर की कीमत 18.29 करोड़ रुपये बताई जा रही है. खास बात ये है कि ये दोनों पहले से ही कई महंगी प्रॉपर्टी के मालिक हैं. ऐसे में नया घर खरीदने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की चर्चा फिर तेज हो गई है.

समुद्र के सामने खरीदा शानदार अपार्टमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का और विराट ने मुंबई के वर्सोवा में बने गोदरेज स्काईशोर प्रोजेक्ट में नया अपार्टमेंट खरीदा है. ये फ्लैट 2,644 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है और इसकी कीमत 18.29 करोड़ रुपये है. इस घर के साथ तीन कार पार्किंग और 316 स्क्वेयर फुट का एक्स्ट्रा एरिया भी मिला है. सबसे खास बात ये है कि इसकी बालकनी से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के श्रीराम, 4000 करोड़ी रामायण में दशरथ बनकर लौटे अरुण गोविल, फैंस को आएगी 90s की याद 

घर के साथ करोड़ों की स्टांप ड्यूटी भी दी

रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुआ. इसके लिए कपल ने 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और करीब 1.09 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी भी चुकाई. इस हिसाब से इस घर की कीमत करीब 69,159 रुपये प्रति स्क्वेयर फुट पड़ती है.

पहले से भी है कई शानदार घर

ये अनुष्का और विराट की पहली बड़ी प्रॉपर्टी नहीं है. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में दोनों का करीब 10,000 स्क्वेयर फुट का शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा अलीबाग में भी दोनों ने कई एकड़ जमीन खरीदी थी, जहां बाद में एक खूबसूरत विला बनवाया गया. इस विला में स्विमिंग पूल, मॉडर्न किचन, गार्डन और कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

शादी, बच्चे और लंदन की चर्चा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी वामिका और बेटा अकाय. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि दोनों भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और परवरिश के लिए लंदन में बसने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि, अब तक इस पर कपल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: ब्रह्ममुहूर्त में आया रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर, 4000 करोड़ी फिल्म में राम से लेकर रावण आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Anushka Virat New Bunglow, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com