विज्ञापन

तेंदुलकर, रूट बाहर, विराट कोहली नंबर 4 पर, स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI

Stuart Broad on Test playing XI: ब्रॉड, जो खुद आधुनिक दौर के सबसे अनुभवी गेंदबाज रहे हैं, ब्रॉर्ड के नाम टेस्ट में 600 से ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.

तेंदुलकर, रूट बाहर, विराट कोहली नंबर 4 पर, स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI
Stuart Broad and his Best Test Playing 11: स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने चौंकाया

Stuart Broad picks best Test playing XI: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अपनी बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI का ऐलान किया है. पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज ने चौंकाते हुए अपनी इस बेस्ट प्लेइंग इलेवन में ग्रेटेस्ट बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और जो रूट को जगह नहीं दी है, जिसने फैन्स को चौंका दिया है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने ओपनर के तौर पर ग्रीम स्मिथ और कुमार संगकारा का चुनाव किया है तो वहीं नंबर 3 पर रिकी पोंटिंग को जगह दी है. नंबर 4 पर ब्रॉर्ड की पसंद विराट कोहली बने हैं. इसके अलावा नंबर 5 पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्टीव स्मिथ को जगह दी है. वहीं, अपनी इस खास टीम में स्टुअर्ट ने ऑलराउंडर जैक कैलिस को भी जगह दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

स्टुअर्ट ब्रॉड ने एबी डिविलियर्स को भी अपनी बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया है. तेज गेंदबाज के तौर पर मिचेल जॉनसन, डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क को अपनी इस टीम में शामिल किया है. स्पिनर के तौर पर ब्रॉर्ड की पसंद श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन बने हैं. 

सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को टेस्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. वहीं, तेज गेंदबाज में जेम्स एंडरसन का नाम न होना भी फैन्स को चौंका रहा है. सचिन के नाम टेस्ट में 15921 रन दर्ज है. वहीं, तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन ने टेस्ट में 704 विकेट लिए हैं. 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी अपनी बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI

ग्रीम स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेट कीपर), रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जैक्स कैलिस, एबी डिविलियर्स, मिशेल जॉनसन, डेल स्टेन, मुथैया मुरलीधरन, मिचेल स्टार्क 

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuart Christopher John Broad, Cricket, Sachin Ramesh Tendulkar, Joseph Edward Root, Virat Kohli, James Michael Anderson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com