विज्ञापन

बेहद आलीशान हैं RCB के कैप्टन रजत पाटीदार का घर, देखें तस्वीरें

RCB Captain Rajat Patidar's Luxurious Home: आरसीबी के कप्तान रजत मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे थे. यहीं उनका अपना घर है, जहां वो अपनी पत्नी गुंजन और अपने तीन महीने के बेटे के साथ रहते हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने के कुछ समय पहले ही मार्च 2026 में रजत और गुंजन ने अपने बेटे का स्वागत किया था.

बेहद आलीशान हैं RCB के कैप्टन रजत पाटीदार का घर, देखें तस्वीरें
RCB Captain Rajat Patidar's Luxurious Home
Instagram/rrjjtt_01

RCB Captain Rajat Patidar's Luxurious Home: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार जीत के बाद लोग इसके कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खेल के अलावा लोग रजत के निजी लाइफ के बारे में भी सर्च कर रहे हैं और ये भी जानना चातहे हैं कि वह कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं. आइए आज आपको उनके लैविश और खूबसूरत घर की झलकियां दिखाते हैं और बताते हैं कि रजत का ड्रीम होम कैसा है. आरसीबी के कप्तान रजत मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे थे. यहीं उनका अपना घर है, जहां वो अपनी पत्नी गुंजन और अपने तीन महीने के बेटे के साथ रहते हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने के कुछ समय पहले ही मार्च 2026 में रजत और गुंजन ने अपने बेटे का स्वागत किया था.

रजत पाटीदार का इंदौर के विजय नगर में एक शानदार दो-मंजिला बंगला है, जिसे मध्य प्रदेश के सबसे प्रीमियम रिहायशी इलाकों में से एक माना जाता है. इसकी बेहतरीन लोकेशन, मॉडर्न आर्किटेक्चरल डिजाइन और कई तरह की खास सुविधाओं की वजह से, इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग ₹6.5 करोड़ के आस-पास बताया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/rrjjtt_01

घर का इंटीरियर मॉडर्न डिजाइन पर बेस्ड है, जिसमें हल्के रंग और इटैलियन फ्लोरिंग है. घर में खुली जगहें भी हैं, जहां रजत अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हैं.

रजत पाटीदार के घर में क्या-क्या है?

जेन थीम वाला गार्डन: रजत के बंगलो में खूबसूरत सा गार्डन है.

निजी जिम: पूरी तरह से सुविधाओं से लैस एक फिटनेस सेंटर है, जहां क्रिकेटर अपनी कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं.

होम थिएटर और लाइब्रेरी: मनोरंजन के लिए होम थिएटर और शांति से पढ़ाई करने के लिए घर में ही लाइब्रेरी भी है.

घर के बाहरी हिस्से पर बलुआ पत्थर (sandstone) की फिनिश है, जो इस मॉडर्न इमारत को एक सदाबहार और शानदार लुक देती है.

कैसा है इंटीरियर?

रजत पाटीदार के घर का इंटीरियर लाइट ब्राउन कलर के वुडन फ्लोरिंग से सजा है. घर में बेज कलर के पर्दे लगे हैं, जो काफी एलिगेंट लुक देते हैं. छत को देसी और इको-फ्रेंडली स्टाइल से डिजाइन किया गया है. यहां मोजेक टाइल्स का यूज किया गया है. आप भी अगर रजत की तरह आलीशान और एलिगेंट लुक अपने घर को देना चाहते हैं तो उनके घर से होम डेकोर के आइडियाज से सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कभी सोचा है जींस में छोटी जेब क्यों होती है? दिल्ली की लड़की की एक गलती ने याद द‍िलाया कमाल का किस्‍सा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com