विज्ञापन
This Article is From May 26, 2021

इंग्लैंड जाने से पहले जडेजा को याद आए धोनी संग अपने पुराने दिन, Photo ने जीता फैन्स का दिल

जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले एम एस धोनी (MS Dhoni) को याद किया है. दरअसल जडेजा ने धोनी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है जो इंग्लैंड दौरे की ही है

इंग्लैंड जाने से पहले जडेजा को याद आए धोनी संग अपने पुराने दिन, Photo ने जीता फैन्स का दिल
इंग्लैंड जाने से पहले जडेजा को याद आए धोनी संग अपने पुराने दिन

भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने वाली है. इंग्लैंड में भारतीय टीम 6 टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें एक टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा. 19 जून को साउथेम्पटन में यह टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. भारत के ऑलाउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले एम एस धोनी (MS Dhoni) को याद किया है. दरअसल जडेजा ने धोनी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है जो इंग्लैंड दौरे की ही है. धोनी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर जडेजा ने फैन्स को ही इस तस्वीर पर कैप्शन देने के लिए कहा है.

केविन पीटरसन ने ट्वीट कर किया कंफर्म, UAE में होंगे IPL के बचे मैच, ऐसा होगा शेड्यूल

बतौर कप्तान धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में 6 टेस्ट मैच खेले जिसमें से केवल एक टेस्ट मैच में भारत को जीत मिली.4 टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड में धोनी की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा है.

केएल राहुल ने फिट होकर ट्रेनिंग करते हुए तस्वीर किया शेयर, तो अथिया शेट्टी हुईं खुश, दिया ऐसा रिएक्शन

धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड में भारत का खऱाब परफॉर्मेंस रहा है. साल 2011 में भारत को धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं, 2014 में इंग्लैंड दौरे पर भारत की टीम एक टेस्ट मैच जीतने में सफल रही थी. 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भारत को वह सीरीज 1-3 से हारना पड़ा था.  भले ही धोनी का रिकॉर्ड में बतौर कप्तान अच्छा नहीं रहा है लेकिन अभी भी माही को भारत का सबसे अक्लमंद  कप्तान मानाी जाता है.

विराट कोहली के 'फ्री किक' को देखकर हैरान हुए सुनील छेत्री, मांग लिया कोचिंग फीस- Video

बता दें कि कोहली अब टेस्ट में धोनी से भारत के लिए सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. कोहली की कप्तानी में भारत में ऑस्ट्रेलिया में जाकर लगातार 2 बार टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया है. ऐसे में अब यदि विश्व चैंपियनशिप के फाइनल को भारत की टीम जीतने में सफल रही तो टेस्ट क्रिकेट में भारत अपनी बादशाहत कायम कर लेगा.

भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल पहली बार होने जा रहा है जब भारतीय टीम किसी न्यूट्रल वेन्यू पर किसी दूसरे टीम के साथ टेस्ट मैच खेलने वाली है. फैन्स भी इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
R Jadeja, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli, Sourav Ganguly, India, England, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com