विज्ञापन
This Article is From May 26, 2021

केविन पीटरसन ने ट्वीट कर किया कंफर्म, UAE में होंगे IPL के बचे मैच, ऐसा होगा शेड्यूल

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने एक ट्वीट ने धू्म मचा दी है. दरअसल पीटरसन ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे मैचों को लेकर अपडेट देते हुए कंफर्म ट्वीट किया है.

केविन पीटरसन ने ट्वीट कर किया कंफर्म,  UAE में होंगे IPL के बचे मैच, ऐसा होगा शेड्यूल
UAE में होगा आईपीएल, पीटरसन ने किया ऐलान

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) के एक ट्वीट ने धू्म मचा दी है. दरअसल पीटरसन ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे मैचों को लेकर अपडेट देते हुए कंफर्म ट्वीट किया है. पीटरसन ने अपने ट्वीट में आईपीएल के फिर से आगाज होने की बात कही है. पीटरसन ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की कि IPL के शेष बचे मैच 19 या 20 सितंबर से खेले जाएंगे और फाइनल 10 अक्टूबर को होगा. वैसे, रिपोर्ट्स में भी यह खबर सामने आ गई थी कि आईपीएल को दोबारा आगाज कब से होगा.

राशिद खान ने यादगार IPL परफॉर्मेंस का किया खुलासा, बोले- कभी नहीं भूला पाउंगा..देखें Video

बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटरसन चाहते थे कि आईपीएल के बचे मैच इंग्लैंड में आयोजित हो, लेकिन इंग्लैंड बोर्ड ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में खबर ये भी है कि आईपीएल बचे मैचों का आयोजन दुबई, शारजाह और अबू धाबी  में होगा. आईपीएल में अभी भी 31 मैच होना शेष है. 

बीसीसीआई इस बार आईपीएल शेड्यूल में 10 डबर हेडर मैच को आयोजित कराने वाला है जिससे आईपीएल जल्द समाप्त हो. इसी साल टी-20 विश्व कप भी खेला जाने वाला है. ऐसे में अब आईसीसी टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में कराता है या नहीं इसके लेकर जल्द ही फैसला किया जाएगा.

केएल राहुल ने फिट होकर ट्रेनिंग करते हुए तस्वीर किया शेयर, तो अथिया शेट्टी हुईं खुश, दिया ऐसा रिएक्शन

अबतक आईपीएल में कुल 29 मैच ही आयोजित हो पाए थे, जिस समय आईपीएल को स्थगित किया गया उस समय भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे थे. केकेआर के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर सबसे पहले कोरोना की चपेट में आई थे, जिसके बाद बीसीसीआई को जल्द से जल्द आईपीएल को टालने का फैसला किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kevin Pietersen, Indian Premier League 2021, Board Of Control For Cricket In India, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com