Jofra Archer Created History: जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. 31 वर्षीय आर्चर से पहले यह बड़ी उपलब्धि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम दर्ज थी. जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 66 सफलता प्राप्त की है. मगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में तीन विकेट चटकाते हुए आर्चर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक आर्चर ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 68 विकेट चटकाए हैं.
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाज
68 विकेट - जोफ्रा आर्चर
66 विकेट - युजवेंद्र चहल
65 विकेट - सिद्धार्थ त्रिवेदी
61 विकेट - शेन वॉटसन
57 विकेट - शेन वॉर्न
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आर्चर का दिखा कहर
टूर्नामेंट का 32वां मुकाबला बीते बुधवार (22 अप्रैल 2026) को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां गेंदबाजी करते हुए आर्चर का कहर देखने को मिला. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.00 की इकॉनमी से वह 20 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार एडेन मार्कराम (00), मयंक यादव (05) और मोहसिन खान (00) बने.
जोफ्रा आर्चर में धमाका कर रहे हैं आर्चर
यहीं नहीं आईपीएल के 19वें सीजन में आर्चर धमाका कर रहे हैं. टीम के लिए उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल सात मैच खेले हैं. इस बीच उनको सात पारियों में 11 सफलता हाथ लगी है. वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें पायदान पर काबिज हैं.
आर्चर का आईपीएल करियर
खबर लिखे जाने तक आईपीएल में आर्चर ने कुल 59 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 59 पारियों में 25.73 की औसत से 70 सफलता हाथ लगी है. 15 रन खर्च कर तीन विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- जिसे माना जा रहा था टीम इंडिया का स्टार, युवाओं की रेस में छूटा सबसे पीछे, नहीं संभला तो खत्म ही मानो करियर!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं