विज्ञापन

'IPL की तरह 24-कैरेट बैटिंग पिच नहीं थी' भारत की हार पर अश्विन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खरी

भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम इंडिया टी20 सीरीज 0-2 से हार गई.

'IPL की तरह 24-कैरेट बैटिंग पिच नहीं थी' भारत की हार पर अश्विन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खरी
Ravichandran Ashwin Statement on Indian Batters

कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ हुई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मौका रहा, जब टीम इंडिया आइरिश टीम के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में कोई सीरीज हारी हो. इस दौरे के लिए चनयकर्ताओं ने कोई बी टीम का चयन नहीं किया था. सभी खिलाड़ी आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके आए थे. लेकिन सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की बॉलिंग फ्रेंडली पिच पर बल्लेबाजों को परेशानी हुई. भारतीय खिलाड़ी परिस्थितियों से तालमेल नहीं बिठा पाए और मेजबान टीम दोनों मैचों में भारत को हराने में सफल हुई. वहीं भारत की हार के बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि यह हार कोई सरप्राइज नहीं बल्कि एक रियलिटी चेक थी. 

रविचंद्रन अश्विन की मानें तो भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में "24-कैरेट" बैटिंग ट्रैक के आदी हो गए हैं, जहां स्ट्रोक लगाना काफी आसान होता है. और जब भी उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है, तो वह दिक्कत में होते हैं. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,"आईपीएल में हम जिस तरह की 24-कैरेट बैटिंग पिच देखते हैं, वैसी यहां नहीं थीं, और मुझे सच में उस क्वालिटी का क्रिकेट बहुत पसंद आया जो खेला गया."

अश्विन ने आगे कहा,"इस भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप में ज्यादातर खिलाड़ी, सीधे आईपीएल खेलकर आए थे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी असली काबिलियत तभी साबित होगी जब वे ऐसी विकेट पर खेलेंगे जो असली बल्लेबाजी सरफेस नहीं हैं. आईपीएल की वजह से बैटिंग लाइन-अप में बेशक सुधार हुआ है, लेकिन जब उन्हें ऐसी पिचें मिलेंगी जो गेंदबाजों को मूवमेंट और मदद देंगी, तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा."

अश्विन ने कहा कि युवा बल्लेबाजों के विकास के लिए मुश्किल हालात ज़रूरी हैं और आखिर में ये उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बेहतर तैयार करेंगे, जहां हर सतह हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए नहीं बनी होती है.

आयरलैंड ने बेलफ़ास्ट में दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन इंडिया को 2-0 से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर किया. यह साल 2023 के बाद से इस फॉर्मेट में भारत की पहली टी20 सीरीज हार है. जय मूंदड़ा को उनके मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया.

यह भी पढ़ें: भारतीय जैवलिन का एक और जांबाज़: उत्तर प्रदेश के रोहित यादव का रिकॉर्ड थ्रो, नीरज चोपड़ा से निकले आगे

यह भी पढ़ें: जय मूंदड़ा का कमाल, टीम इंडिया धड़ाम, भारतीय धुरंधरों को चित करने वाला खोज रहा नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com