Ravichandran Ashwin Jonny Bairstow: जॉनी बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, विश्व क्रिकेट ने जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के स्टंपिंग को खेल भावना के खिलाफ बताया है. खासकर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने इस घटना को क्रिकेट के लिए गलत बताया है. वहीं, भारत के ऑफ स्पिनर अश्विन (Ashwin) ने जॉनी बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद को लेकर अपने यू-ट्यूब पर एक खास बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन पड़ा है. अश्विन ने खेल भावना को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम का मजाक बनाने वाले पूर्व क्रिकेटरों को फटकार लगाई है. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "जब भी नॉन-स्ट्राइकर एंड में रन-आउट होता है या कैरी-बेयरस्टो घटना होती है, तो एक नया नाम आता है 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' - लेकिन आप (एलेक्स) कैरी के लिए महसूस नहीं करते जो स्टंप्स से 20 मीटर दूर थे. उन्होंने योजना बनाकर स्टंप्स को हिट करने की कोशिश की और आप कहते हैं 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', मुझे यह समझ नहीं आया.''
अश्विन ने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, "बेयरस्टो को आउट करने के संबंध में एक बहस यह है कि चूंकि यह ओवर की आखिरी गेंद थी, ऐसा लगता है कि उन्होंने उस गेंद को छोड़ दिया और बातचीत करने के लिए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आ गए, रीप्ले पर फिर से नजर डालें.. एलेक्स कैरी ने थ्रो करने में तनिक भी देरी नहीं की थी. उन्हें पता था कि बेयरस्टो क्रीज छोड़ चुके हैं और इसीलिए उन्होंने तुरंत स्टंप्स पर थ्रो किया.. बेयरस्टो ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और अपने क्रीज को छोड़ दिया".
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस घटना पर अश्विन ने कैरी का समर्थन किया और कहा कि, "यह सबसे बुनियादी चीज है, गेंद का अनुसरण करें और फिर क्रीज छोड़ दें.. अब भी रणजी ट्रॉफी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, बल्लेबाज हमेशा कीपर और स्लिप फील्डर को देखेगा, उनकी अनुमति मांगेगा और उसके बाद ही क्रीज छोड़ेगा. खेल के नियमों के तहत इसकी अनुमति बल्लेबाज को क्रीज छोड़ने से पहले लेनी होती है. मुझे नहीं लगता कि कैरी ने जो किया उसमें कुछ भी गलत है.."
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट मैच 43 रन से जीत लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. पहला टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था.
--- ये भी पढ़ें ---
* "स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', मुझे समझ नहीं आता", अश्विन ने बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद पर मारा तंज
* सचिन, द्रविड़, गांगुली के साथ खेलने वाला वह भारतीय क्रिकेटर, जिसने डेब्यू से पहले ही पास की UPSC की परीक्षा,आज है इस पोस्ट पर कार्यरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं