- अश्विन ने इंटरव्यू में खोला सबसे मुश्किल समय में कैसे खुद को किया मोटिवेट
- साल 2021 में अश्विन ने टेस्ट में चटकाए 21 विकेट
- 3 साल बाद वनडे टीम में हुई वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अश्विन (Ashwin) को भी टीम में शामिल किया गया है. 3 साल के बाद अश्विन भारत की वनडे टीम में शामिल हुए हैं. साल 2017 में अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. अब वनडे टीम में शामिल होने का बाद अश्विन ने कुछ ऐसी बातें बताई है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. दरअसल अश्विन ने ‘बैकस्टेज विद बोरिया' शो में कहा है कि जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही थी को उन्हें खूब ताने सुनने को मिलते थे. ‘बैकस्टेज विद बोरिया' शो में अश्विन ने बताया कि, टीम में न रहने के कारण मुझे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई लोगों ने मुझे खत्म मान लिया था. ऑफ स्पिनर ने कहा कि, जब चेन्नई में क्लब मैच खेलने जाता था तो लोगों ने यहां तक कहा कि, यह यहां क्लब क्रिकेट इसलिए खेलने आता है क्योंकि इसका करियर अब खत्म हो चुका है. इस ऑफ स्पिनर ने शो में ये भी बताया कि मैं क्लब क्रिकेट में काफी मेहनत किया करता था. लेकिन वहां मौजूद कई लोग मेरे बारे में कानाफूसी किया करते थे. अश्विन ने कहा कि आप इन बातों पर हंसते हैं लेकिन कई दफा ऐसी बातों आपको तोड़ने का भी काम करती है.
इस शो में अश्विन ने कहा कि कोविड महामारी में मैंने अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत की और खुद को मोटीवेट रखने की भरपूर कोशिश की. महामारी के दौरान जब कभी भी मैं उठता था तो एक ही बात खुद से कहता था कि, 'मुझ में क्रिकेट बाकी है, मैं हार कर क्रिकेट नहीं छोड़ सकता हूं.'
बता दें कि अश्विन को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम में भी शामिल किया गया था. साल 2021 अश्निन के लिए बेहद ही कमाल का रहा. खासकर टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. अश्विन ने 2021 में 9 टेस्ट में सबसे अधिक 54 विकेट चटकाने में सफलता पाई. अब अश्विन को वनडे टीम में भी जगह मिली है.
चीफ सिलेक्टर की भविष्यवाणी, इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह
देखना दिलचस्प है कि आने वाले इस साल में अश्विन अपनी गेंदबाजी से पिछले साल के करिश्में को दोहरा पाते हैं या नहीं. वैसे, अश्विन के पास टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अश्विन ने टेस्ट में अबतक 429 विकेट लिए हैं. 6 विकेट और लेते ही अश्विन टेस्ट में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. कपिल पाजी ने टेस्ट में 434 विकेट चटकाए हैं.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं