विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को अब नहीं मिलेगा मौका? अश्विन ने बताई कड़वी हकीकत, फिर किसे मिलेगा मौका, सुने उन्हीं की जुबानी

रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है भुवी ने जिस तरह से गेंदबाजी की है. उसे देखते हुए उनकी जगह किसी स्पिनर या फिर मयंक यादव को मौका मिल सकता है.

भुवनेश्वर कुमार को अब नहीं मिलेगा मौका? अश्विन ने बताई कड़वी हकीकत, फिर किसे मिलेगा मौका, सुने उन्हीं की जुबानी
भुवनेश्वर कुमार
Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर अपना विचार साझा किया है. उनका मानना है कि शेष बचे मुकाबलों से भुवी को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 40 वर्षीय अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'भुवी ने जिस तरह से गेंदबाजी की है. उसे देखते हुए उनकी जगह किसी स्पिनर या फिर मयंक यादव को मौका मिल सकता है. अगर ऐसा फैसला लिया जाता है तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी.'

उन्होंने कहा, 'हम भी न्यूजीलैंड की तरह खिलाड़ियों में बदलाव कर सकते हैं. मगर यह ध्यान रखना होगा कि शुरुआती दो मुकाबले बड़े मैदानों पर खेले गए थे. जहां स्पिनरों का इस्तेमाल किया जा सकता था. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्पिनर ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आए थे. शेष बचे दो मुकाबले छोटे मैदानों पर खेले जाएंगे. इसलिए मुझे नहीं लगता कि वहां स्पिनरों की भूमिका ज्यादा होगी.'

वापसी करते हुए प्रभावित नहीं कर पाए हैं भुवनेश्वर

भुवनेश्वर कुमार की काफी समय के बाद टीम में वापसी हुई है. मगर वह वापसी करते हुए कुछ खास चमक नहीं बिखेर पाए हैं. भारतीय टीम की तरफ से उन्हें शुरुआती तीनों मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह केवल एक ही विकेट चटका पाए हैं. उन्होंने 11.58 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. 

मयंक यादव ने पहले मैच में किया था प्रभावित 

सीरीज के पहले मुकाबले में मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. जहां उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह से बेहतर गेंदबाजी की थी. मगर इसके बावजूद उन्हें आगे के मुकाबलों से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह पर प्रिंस यादव को मौका मिला था. प्रिंस का प्रदर्शन दोनों मुकाबलों में उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट मैथ्यू फिशर कितने खतरनाक? चौथे टी20 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड ने चल दी है चाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Bhuvneshwar Kumar Singh, Ravichandran Ashwin, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com