विज्ञापन

डॉक्टर डूम और कैप्टन अमेरिका का एवेंजर्स फैंस को दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा, बताया अमेरिका से पहले भारत में इस दिन रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’

Avengers Doomsday release date in india : एवेंजर्स डूम्सडे का भारत में रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, जिसे खुद डॉक्टर डूम और स्टीम रोजर्स ने इंडियन फैंस के लिए खुद ऐलान किया है.  

डॉक्टर डूम और कैप्टन अमेरिका का एवेंजर्स फैंस को दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा, बताया अमेरिका से पहले भारत में इस दिन रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’
Avengers Doomsday release date in india: एवेंजर्स रिलीज डेट इन इंडिया
NDTV

दीवाली काउंडटाउन शुरू हो गया है, जिसके चलते मार्वल स्टूडियोज की ओर से भारत को दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, डॉक्टर डूम (रॉबर्ट डाउनी जूनियर) और स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) ने फैंस को खास शुभकामनाएं देते हुए ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के भारत में रिलीज होने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका से एक दिन पहले, 17 दिसंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी, जो कि फैंस के लिए किसी गुडन्यूज से कम नहीं है. इसका वीडियो देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.  

4 भाषाओं में भारत में रिलीज होगी एवेंजर्स डूम्सडे 

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के सिनेमाघरों में दस्तक देने में अब सिर्फ 50 दिन बाकी हैं. ऐसे में हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने भारतीय प्रशंसकों के लिए एक खास दिवाली सरप्राइज तैयार किया है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम और क्रिस इवांस स्टीव रोजर्स की भूमिका निभा रहे हैं. एक खास वीडियो मैसेज के जरिए दोनों दिग्गज सितारों ने देशभर के दर्शकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इससे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है. और जश्न यहीं खत्म नहीं होता! ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसका मतलब है कि भारतीय दर्शकों को अमेरिका से पहले इस महा-मुकाबले को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. फिल्म अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.  

ये भी पढ़ें- 61 साल के रॉबर्ट ने कभी आयरन मैन बनकर जीता दिल, अब डॉक्टर डूम बनकर लौटे, 4600 करोड़ की फिल्म में जानें क्या होगा खास

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस का इंडियन फैंस को मैसेज

वीडियो संदेश में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने कहा: “नमस्ते इंडिया! दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे ज़्यादा पसंद है, वह यह है कि यह एक अध्याय के अंत और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है… और इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं. बस फर्क इतना है कि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि इस बार शायद कहानी उल्टी दिशा में जा रही है… दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! हम आपसे ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे… बिल्कुल, इसमें कोई शक नहीं!”

एवेंजर्स डूम्सडे के बारे में 

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' में तीन अलग-अलग ब्रह्मांडों के चहेते सुपरहीरोज़ एक ऐसे घातक टकराव की ओर बढ़ेंगे, जहां उन्हें एक ऐसे अस्तित्वगत खतरे का सामना करना पड़ेगा, जिसका अनुभव उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. इस फिल्म का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म के निर्माता केविन फाइगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैक्रैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिटिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमijn, एलेक्स लिविनाली और मैबेल कडेना नजर आएंगे. फिल्म में टेनोच हुएर्ता मेहिया भी शामिल हैं. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इन्फिनिटी विजन और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हनों के लिए है 27 साल पुराना गाना, चांद तारों से लेकर पति का इंतजार माधुरी दीक्षित, अलका याग्निक की बेसुध करने वाली आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday, Avengers Doomsday Release Date In India, Hollywood Movie, Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com