विज्ञापन

हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए तो मचेगी तबाही? रवि शास्त्री ने विरोधियों को दी चेतावनी, बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आएगा

हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में जाने की खबरों के बीच रवि शास्त्री ने आईपीएल की दूसरी टीमों को चेतावनी देकर सावधान रहने की बात की है.

हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए तो मचेगी तबाही? रवि शास्त्री ने विरोधियों को दी चेतावनी, बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आएगा
हार्दिक पांड्या को लेकर रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, बोले- पंजाब किंग्स में और खतरनाक बनेंगे
NDTV

हार्दिक पंड्या को जल्द फैसला आने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या ट्रेडिंग के जरिए अब पंजाब किंग्स में जा सकते हैं. वहीं, अर्शदीप सिंह को मुंबई अपनी टीम में ला सकती है. इन खबरों के बीच भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक खास बयान दिया है. उनका मानना है कि दूसरी टीम में जाने से हार्दिक पंड्या का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस सामने आएगा. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के तीसरे वनडे से पहले 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' में बात करते हुए, शास्त्री ने कहा कि "जब हार्दिक पूरी तरह फिट होते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खेल से दूर रहने के कारण, अब उनमें खुद को साबित करने की एक नई भूख हो सकती है."

शास्त्री ने कहा, "आप जानते हैं, जब भी वह खेलते हैं और पूरी तरह फिट होते हैं, तो वे टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी होते हैं. वे सच में मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं, और हो सकता है कि वे काफी जोश में हों. उन्होंने कुछ समय से क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए वे मैदान पर उतरकर यह दिखाने के लिए उत्सुक हो सकते हैं कि वे क्या कर सकते हैं."

हार्दिक के आईपीएल करियर के एक अहम मोड़ आने वाला है. उनका पंजाब किंग्स में जाना लगभग तय हो गया है, जिसके बदले में अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में जाएंगे.  रिपोर्ट में पता चला है कि दोनों फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई को अपनी रुचि के बारे में बता दिया है. जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी जाएगी. 

पंजाब में हार्दिक पंड्या के लिए एक नई शुरुआत?

हार्दिक के जाने से मुंबई इंडियंस के साथ उनका दूसरा कार्यकाल खत्म हो जाएगा. 2024 में जब वे वापस लौटे, तो टीम की कप्तानी में भी बदलाव हुआ था. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली, लेकिन उनके तीन सीजन के कार्यकाल के दौरान टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. 

मुंबई के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी मुश्किल रहा, वे 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ नौवें नंबर पर रहे. हार्दिक के कप्तान बनने के बाद से पिछले तीन सीजन में से दो बार टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, अब उम्मीद है कि 2027 में रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंपी जा सकती है,

वहीं, पंजाब में हार्दिक को एक अलग माहौल मिल सकता है,  2026 में यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने से बस कुछ ही दूर रह गई थी, जबकि उससे पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वे फाइनल तक पहुंचे थे. उम्मीद है कि हार्दिक एक खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर कप्तान बने रहेंगे. रिकी पोंटिंग की कोचिंग में हार्दिक अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दे पाएंगे. 

यह भी पढ़ें | India vs New Zealand 3rd ODI LIVE: क्या रद्द होगा मैच? तेज बारिश जारी, इतने बजे तक खेल शुरू होना जरूरी

यह भी पढ़ें | नंबर-1 इंग्लैंड, भारत से आगे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, एक टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-7 टीमें

यह भी पढ़ें | वनडे में यशस्वी जायसवाल को मौका क्यों नहीं? पूर्व भारतीय कोच ने गौतम गंभीर को घेरा, बोले- 'यह बेतुका है'

यह भी पढ़ें | नंबर 1 डॉन ब्रैडमैन, नंबर 3 सहवाग, टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shastri, Hardik Himanshu Pandya, Punjab Kings, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com