वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के मुद्दे पर रवि शास्त्री 'नहीं' सुनने को तैयार नहीं हैं. भारत के पूर्व कोच यह मानने से इनकार करते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतज़ार करना चाहिए. शास्त्री को लगता है कि टीम मैनेजमेंट को वैभव को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका देना चाहिए था. आईपीएल 2026 के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने वैभव के साथ जाने से पहले अपने वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को पूरे मौके देने की बात कही. हालांकि, कई दिग्गजों का मानना था कि यह उनके लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का सबसे अच्छा मौका था.
आयरलैंड के खिलाफ भारत दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हार गई. शास्त्री की मानें तो अगर सूर्यवंशी इस सीरीज में वह खेलते तो आयरलैंड के गेंदबाजों का बुरा हाल कर देते. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या वैभव का डेब्यू आज होगा, इस पर पूर्व कोच ने कहा,"अरे वो खेलना चाहिए था यार. आयरलैंड में ही खिलाना चाहिए था. वो ऐसा स्लो और स्पंजी ट्रैक है, वो छप्पर पर मारते गेंद, ग्राउंड भी छोटा था. वो पैंट निकालकर हाथ में दे देता उधर. उसको उधर खिलाना था. अभी यहां पर खिलाएगा कि नहीं, पता नहीं."
"Arrey, woh khelna chahiye tha yaar!" 👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 1, 2026
Ravi Shastri's brutally honest take on Vaibhav Sooryavanshi 💬
Watch #ENGvIND, 2nd T20I on 4th July, 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/0S9yMguEig
"मुझे पता नहीं है कि उसको खिलाएंगे या नहीं, लेकिन जितना जल्दी खिला सकते हो, खिलाओ उसको. सबकी पिटाई की है उसने आईपीएल में. कौन से फार्स्ट बॉलर को उसने छोड़ा है. आप उसको बेंच पर बिठा रहे हो."
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले फैंस मानकर चल रहे थे कि सीरीज जीतने के लिए भारत को शायद ही मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन नए कप्तान और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए आयरलैंड ने भारत को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया. जय मूंदड़ा की अगुवाई में आइरिश गेंदबाजी आक्रमण के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. यह भारत की आइरिश नेशन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली सीरीज हार रही.
आईपीएल 2026 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सूर्यवंशी 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन थे. लंबे-लंबे छक्के मारने के अलावा सूर्यवंशी को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि वह असफलताओं से जल्द उबरते हैं. इंग्लैंड दौरे पर चार और टी20 मैच बचे हैं, केवल समय ही बताएगा कि उन्हें अपना मौका मिलता है या नहीं. हालांकि, शास्त्री चाहते हैं कि सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय जर्सी में प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं.
उन्होंने कहा,"वह एक्स-फैक्टर है, उसके पास कोई बोझ नहीं है. वह सिर्फ 15 साल का है, उसमें जोश है. उसे कोई डर नहीं है और अगर वह पहले 2-3 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो वह आपको ऐसी शुरुआत देगा जिसका फायदा मध्यक्रम उठा सकता है. आपको उसके लिए जगह बनानी होगी."
यह भी पढ़ें: अमेरिकी खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड तो डोमिनोज़ बाटेगा 1 मिलियन डॉलर के फ्री पिज्जा, जानें क्यों
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने अमेरिका में रचा इतिहास, 100 दिनों में बनाया खुद का स्टेडियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं