बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 32 मैच में अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को रेफरी ने रेड कार्ड थमाया. जिसके बाज डोमिनोज़ 1 मिलियन डॉलर के फ्री 'इमरजेंसी पिज़्ज़ा' पूरे अमेरिक में डिलिवर करेगा. डोमिनोज का यह कोई नया ऐलान नहीं है बल्कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उसने एक वादा किया था. इस साल मई में डोमिनोज़ ने कहा था कि अगर अमेरिकी टीम के किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिया जाता है, तो वह 60,000 से ज़्यादा फ्री मीडियम पिज़्ज़ा देगा. अब ऐसा होगा..
डोमिनोज़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,"उस रेड कार्ड पर कोई टिप्पणी नहीं. लेकिन वादा तो वादा होता है." "उम्मीद है कि मुफ़्त इमरजेंसी पिज़्ज़ा इस झटके को कम करेगा और जीत का स्वाद और भी बेहतर बनाएगा."

डोमिनोज़ अमेरिक ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया था,"डोमिनोज़ इस गर्मी में सॉकर के सबसे बड़े गेम्स के लिए कई तरीकों से तैयारी कर रहा है. फ़्री इमरजेंसी पिज़्ज़ा और एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज़ के साथ. अगर U.S. टीम के किसी भी प्लेयर को सॉकर टूर्नामेंट में रेड कार्ड मिलता है, तो डोमिनोज़ $1 मिलियन के इमरजेंसी पिज़्ज़ा देकर इस झटके को कम करने में मदद करने के लिए यहां है."
हालांकि, यह फ्री पिज्जा सबको नहीं मिलेगा, बल्कि जिसने भी फ्री इमरजेंसी पिज्जा के लिए 10 जून से पहले रजिस्टर किया होगा, सिर्फ उन्हें मिलेगा. विजेता का फैसला डोमिनोज खुद करेगा.
24 साल बाद नॉकआउट जीता अमेरिका
बता दें, फोलेरिन बेलोगन ने बुधवार रात विश्व कप के राउंड ऑफ 32 मैच में बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल करके अमेरिका को बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में उन्हें लाल कार्ड मिला जिससे मेजबान टीम को 2-0 की जीत के दौरान बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. यह अमेरिकी की वर्ल्ड कप इतिहास की नॉकआउ में 24 साल बाद जीत है.
गोल करने के बाद मिला रेड कार्ड
बेलोगन ने एनबीए के लेब्रोन जेम्स के 'द साइलेंसर' मूव के साथ दो बार गोल का जश्न मनाया. उन्होंने पहली बार जब गोल किया था तो ऑफ साइड के कारण गोल को अमान्य कर दिया गया. तारिक मुहरेमोविच के दाहिने टखने पर पैर रखने के कारण उन्हें ब्राजील के रैफरी राफेल क्लॉस ने 64वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया. क्लॉस ने शुरू में कार्ड का संकेत नहीं दिया लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद बेलोगन को लाल कार्ड दिखाया.
बेलोगन विश्व कप नॉकआउट मैच में गोल करने और फिर बाहर भेजे जाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के रोनाल्डिन्हो और 2006 में इटली के खिलाफ फाइनल में फ्रांस के जिनेदिन जिदान के साथ ऐसा हो चुका है.
बेलोगन अब सोमवार को बेल्जियम के खिलाफ होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल मैच से निलंबित रहेंगे. इससे पहले 31वें मिनट में ऑफ साइड के कारण बेलोगन का गोल अमान्य होने के बाद उन्होंने 45वें मिनट में अमेरिका को बढ़त दिलाई. मलिक टिलमैन के पास को बोस्निया के स्टजेपन राडेलजिक ने स्लाइडिंग करने क्लियर करने की कोशिश में बेलोगन की तरफ मोड़ दिया था.
गेंद मुहरेमोविक के पैर से टकराकर बेलोगन के सामने आई और उन्होंने अपने बाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर गोलकीपर निकोला वासिलज को छकाकर गोल कर दिया. यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा और कुल मिलाकर 12वां अंतरराष्ट्रीय गोल था. टिलमैन ने इसके बाद दूसरे हाफ में 82वें मिनट में एक और गोल दागकर अमेरिका की जीत सुनिश्चित की.
रेड कार्ड पाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने बेलोगन
एनबीए में सबसे अधिक स्कोर करने वाले 41 साल के जेम्स ने विरोधी टीम के नाराज दर्शकों को शांत करने के लिए यह खास जश्न मनाया था. जेम्स ने भी सोशल मीडिया पर गोल का जश्न मनाया. बेलोगन विश्व कप में सबसे अधिक गोल करने वाले अमेरिकी खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे सिर्फ बर्ट पैटेनौड हैं जिन्होंने 1930 के पहले टूर्नामेंट में चार गोल किए थे.
बेलोगन को विश्व कप में अमेरिका का पांचवां लाल कार्ड मिला. उनसे पहले 1990 में चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ एरिक विनाल्डा, 1994 में ब्राजील के खिलाफ फर्नांडो क्लेविजो और 2006 में इटली के खिलाफ पाब्लो मास्ट्रोनी और एडी पोप को लाल कार्ड मिला था.
यह भी पढ़ें: 100 दिन में शाहरुख खान का सपना हुआ पूरा तो जय शाह का किया शुक्रिया, अमेरिका में बनकर तैयार हुआ स्टेडियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं