विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2017

INDvsPAK: टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए सितारे भी रहे मौजूद

भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुआ हाई वोल्‍टेज मुकाबला देखने कई हस्तियां पहुंची. चाहे वो बॉलीवुड स्‍टार रणवीर सिंह हों या फिर दक्षिण के सुपरस्‍टार धनुष.

INDvsPAK: टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए सितारे भी रहे मौजूद
नई दिल्‍ली: चैंपियंस ट्रॉफी के संभवत: सबसे चर्चित और प्रतिक्षित मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी है. जैसा कि आप जानते हैं कि हमारी और आपकी तरह कई सेलेब्रिटीज भी क्रिकेट के उतने ही बड़े फैन हैं. अक्‍सर किसी बड़े मैच के दौरान फिल्‍मी सितारे स्‍टेडियम में नजर आ जाते हैं. भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुआ यह हाई वोल्‍टेज मुकाबला देखने भी कई हस्तियां पहुंची. चाहे वो बॉलीवुड स्‍टार रणवीर सिंह हों या फिर दक्षिण के सुपरस्‍टार धनुष. मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर भी मैच का लुत्‍फ लेने के लिए बर्मिंघम में थे.

दक्षिण की फिल्‍मों के सुपरस्‍टार धनुष ने मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी फोटो ट्वीट की...
रणवीर सिंह ने भी टीम इंडिया के का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए

नीता अंबानी भी मैच देखने से खुद को रोक नहीं पाईं.
 
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी यह फोटो ट्वीट की...
 
ट्विटर पर कई अन्‍य यूजर्स ने भी रणवीर के कुछ वीडियो शेयर किए हैं.
 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्‍तान के बीच इस मैच को मिलाकर अब तक कुल 4 मुकाबले हुए हैं और दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy 2017, India Vs Pakistan, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan Match, Ranveer Singh, Dhanush, Sachin Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com