रामायणम् में सीता के रोल के बाद साई पल्लवी'ओम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड' ( OM: Chapter 1 – Udhiram: The Blood Wood) में एक बिल्कुल अलग रोल में नजर आएंगी. इस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म के मेकर्स ने उनके किरदार नित्या रेड्डी से पर्दा उठाया है. इसमें वह एक सीबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन्हें लाल चंदन की अवैध तस्करी की जांच करने का काम सौंपा गया है. फिल्म की पहली झलक में उनके किरदार के अतीत और उस निजी नुकसान की झलक मिलती है, जो उन्हें जांच के लिए प्रेरित करता है. जांच के दौरान वह धनुष और ममूटी द्वारा निभाए गए किरदारों के संपर्क में आती हैं.
ధైర్యమే ఆయుధం. 🔥 Introducing @Sai_Pallavi92 as Nithya Reddy. #OM - Worldwide release on November 20. ▶️ https://t.co/4XeKv4Xn8d A @Rajkumar_KP Film. @dhanushkraja @mammukka @SaiAbhyankkar #NaseeruddinShah @sreeleela14 #Indrans @RTakeStudios @wunderbarfilms @Shra2309 @azy905 @theSreyas @sandy_sashr @vishurams @Ezhil_DOP @kalaivananoffl @iamSandy_Off @kavya_sriram @kabilanchelliah @rajeevan69 @JamRokr @kuchirayar73 @HariSounddesign @Synccinema @WarnerMusicIN @divomusicindia @ManojMaddyMM @RIAZtheboss @parasriazahmed1 @teamaimpr
— Wunderbar Films (@wunderbarfilms) October 26, 2026
सीबीआई अधिकारी नित्या रेड्डी के रूप में साई पल्लवी का पहला लुक
प्रमोशनल वीडियो में नित्या को ईमानदार और जोश से भरी युवा अधिकारी के रूप में दिखाया गया है. उनके पिता, जो आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के नायडुपेट से थे और भारतीय वन सेवा (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) में अधिकारी थे, ड्यूटी के दौरान मारे गए थे. पिता की मौत ने नित्या को उन लोगों के खिलाफ जांच के लिए प्रेरित किया, जो जंगलों से जुड़े अपराध करते हैं. अब वह उसी पर्यावरण की रक्षा करना चाहती हैं, जिसे बचाने के लिए उनके पिता ने संघर्ष किया था.
नित्या ने अपने करियर की शुरुआत आंध्र प्रदेश कैडर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के रूप में की थी और बाद में वह सीबीआई में एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद तक पहुंचीं. आगे चलकर उन्हें इंटरपोल के साथ काम करने का मौका मिलता है और वह 'ऑपरेशन ओम' की कमान संभालती हैं, जो उन्हें लाल चंदन की अवैध तस्करी के मामले तक ले जाता है. अपनी जांच के दौरान उनका सामना धनुष के किरदार से होता है, जो एक लकड़हारा है और इस अवैध धंधे में फंस गया है. वहीं, ममूटी का किरदार रहस्यमयी है.
फिल्म में धनुष, ममूटी और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी 'ओम: चैप्टर 1' (OM: Chapter 1) में धनुष एक लकड़हारे के किरदार में हैं, जबकि ममूटी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की कास्ट में श्रीलीला और संजय स्वरूप भी शामिल हैं. नसीरुद्दीन शाह भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो तमिल सिनेमा में उनका डेब्यू है. धनुष अपने बैनर 'वंडरबार फिल्म्स' (Wunderbar Films) के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. उनके साथ श्रद्धा अग्रवाल और अजमत जगमग भी प्रोड्यूसर हैं और 'आरटेक स्टूडियोज़' (RTake Studios) इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहा है. टेक्निकल टीम में कंपोजर साई अभ्यंकर, सिनेमैटोग्राफर एझिल अरासु के. और एडिटर आर. कलाईवनन शामिल हैं. एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी यानिक बेन और केचा खमफकदी ने की है.
धनुष ने 'OM: चैप्टर 1' की रिलीज क्यों टाल दी?
'OM: चैप्टर 1' को पहले 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. रजनीकांत की 'जेलर 2' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए इस रिलीज को टाली गई. यह फिल्म सूर्या की फिल्म के साथ भी टकराव से बचेगी, जो दिवाली पर रिलीज होगी. OM: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड' 20 नवंबर को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं