IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के लिये पदार्पण की दहलीज पर खड़े मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar on Virat Kohli) ने कहा है कि वह विराट कोहली को देखकर अपनी बल्लेबाजी में सुधार का प्रयास कर रहे हैं. केएल राहुल (KL Rahul) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लगी चोट के कारण 30 वर्ष के पाटीदार को मौका मिल सकता है जिन्होंने घरेलू सर्किट में मध्यप्रदेश के लिये काफी रन बनाये हैं. पाटीदार ने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ मैं नेट्स पर उनकी (कोहली की) बल्लेबाजी देखता रहता हूं , खासकर उनका फुटवर्क और मूवमेंट . मैं उनसे सीखकर इन चीजों को अपनी बल्लेबाजी में लाने की कोशिश करता हूं.''
पाटीदार आईपीएल में कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलते हैं. कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. पाटीदार ने प्रदर्शन में लगातार निखार लाने की अपनी कोशिश के बारे में कहा ,‘‘ यह आसान नहीं है लेकिन मैं इस कोशिश में लगा हूं.'' इंदौर के इस दाहिने हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से उन्हें काफी फायदा हुआ है .
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा ,‘मैने घरेलू सर्किट पर काफी भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेला है . पिछली दो श्रृंखलाओं से मैं राहुल सर से बात कर रहा हूं . रोहित भाई से काफी बात नहीं हुई है लेकिन इस दौरे पर बल्लेबाजी के बारे में बात हुई . उनके अनुभवों से मेरा आत्मविश्वास काफी बढा है .''
पाटीदार ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे . उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आक्रामक बल्लेबाज हूं और घरेलू क्रिकेट से ही इसी तरह खेलता रहा हूं . यह मेरी आदत है और मैं इसी तरह से तैयारी करता हूं . मैं गेंदबाजों और फील्ड प्लेसमेंट को परखता हूं जिससे काफी मदद मिलती है .''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं