विज्ञापन

RCB vs GT Qualifier 1: रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, 21 गेंदों में फिफ्टी बनाकर गजब का रिकॉर्ड किया अपने नाम

रजत पाटीदार आईपीएल के इतिहास में क्वालीफायर मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

RCB vs GT Qualifier 1: रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, 21 गेंदों में फिफ्टी बनाकर गजब का रिकॉर्ड किया अपने नाम
Rajat Patidar

Rajat Patidar, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल के प्लेऑफ के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर सुरेश रैना का नाम आता है. जिन्होंने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में खेलते हुए 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. दूसरे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट काबिज हैं. जिन्होंने 2009 में डीसी के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. तीसरे स्थान पर एमएस धोनी का नाम आता है. माही ने 2012 में एमआई के खिलाफ 20 गेंदों में पचासा जड़ा था. चौथे स्थान पर कुल तीन खिलाड़ी काबिज हैं. जिन्होंने प्लेऑफ मुकाबलों में क्रमशः 21-21 गेंदों में फिफ्टी जमाई है. ये खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ, वीरेंद्र सहवाग और रजत पाटीदार. 

आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले गेंदबाज 

16 गेंद - सुरेश रैना - बनाम पीबीकेएस - वानखेड़े - 2014 
17 गेंद - एडम गिलक्रिस्ट - बनाम डीसी - सेंचुरियन - 2009 
20 गेंद - एमएस धोनी - बनाम एमआई - बेंगलुरु - 2012 
21 गेंद - ड्वेन स्मिथ - बनाम सीएसके - दिल्ली - 2013 
21 गेंद - वीरेंद्र सहवाग - बनाम सीएसके - वानखेड़े - 2014 
21 गेंद - रजत पाटीदार - बनाम पीबीकेएस - धर्मशाला - 2026

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 गेंद में 93 रन बनाकर नाबाद रहे पाटीदार 

बात करें गुजरात टाइटंस के खिलाफ रजत पाटीदार के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 33 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 281.81 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और नौ खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

254 रन बनाने में कामयाब हुई है आरसीबी

धर्मशाला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने में कामयाब हुई है. पाटीदार सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने क्रमशः 43-43 रनों का योगदान दिया. वहीं देवदत्त पड़िक्कल 30 रन बनाने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 255 रन बनाने होंगे. 

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: विराट कोहली का धमाका, IPL के 19 सालों के इतिहास में यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के बल्लेबाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com