India vs England 1st Test: मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से निजी कारणों से नाम वापस लिया था. रजत पाटीदार अहमदाबाद में भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच का हिस्सा थे और वह बुधवार को हैदराबाद पहुंचे. तीस वर्ष के पाटीदार ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिये खेलते हुए 111 और 151 रन बनाये हैं. हालांकि, रचत पाटीदार को डेब्यू करने के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया है. रचत पाटीदार ने पार्ल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण करके 22 रन बनाये थे. 30 वर्षीय रचत पाटीदार के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45.97 की औसत से 4000 रन, 12 शतक हैं.
🚨 Toss Update 🚨
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
England win the toss in Hyderabad and elect to bat in the 1st #INDvENG Test.
Fast bowler Avesh Khan has been released to play for his Ranji trophy team, Madhya Pradesh for their next Ranji Trophy fixture.
Rajat Patidar has joined the team as Virat Kohli's… pic.twitter.com/g9TfcLZZvs
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के टॉस का वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने इस अपडेट की जानकारी दी है. बीसीसीआई ने बताया,"इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिये विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार भारतीय टीम में होंगे." इसके अलावा बीसीसीआई ने बताया कि तेज गेंदबाज आवेश खान को मध्यप्रदेश के लिये अगला रणजी मैच खेलने के लिये टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है.
बता दें, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इंग्लैंड ने मैच की पूर्व संध्या पर प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया था, जिसमें टीम ने सभी को चौंकाते हुए सिर्फ एक तेज गेंदबाज को मौका दिया है. इसके अलावा भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को मौका दिया है. जबकि बुमराह और सिराज तेज गेंदबाज हैं.आवेश खान को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test: "मैंने जो देखा है..." राहुल द्रविड़ ने पिच को लेकर दिया अपडेट, इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं