विज्ञापन
3 years ago

Ind vs Eng 1st Test Day 1: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में एक विकेट पर 119 रन बनाए. भारत अब इंग्लैंड से 127 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं. दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जायसवाल 76 (Yashasvi Jaiswal Half Century vs Eng) जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने. इससे पहले, हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड ने लंच के बाद मार्क वुड और बेन स्टोक्स का विकेट गंवाया. बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 70 रनों की पारी खेली. उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 37, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 35 रन बनाए. भारत के लिए स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट झटके. जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के खाते में 2-2 विकेट आए. (Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच

IND vs ENG LIVE UPDATES: India vs England Live Score 1st Test Match Day 1, Straight from Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs England 2024, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com