भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पांट टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इंग्लैंड ने मैच की पूर्व संध्या पर ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर को चुना है. वहीं टीम में मार्क वुड इकलौते तेज गेंदबाज है. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टॉस के दौरान साफ किया कि टीम इंडिया भी मुकाबले में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. टीम इंडिया में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैदराबाद टेस्ट की शुरुआत से पहले ही तय माना जा रहा था कि अश्विन और जडेजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. अक्षर पटेल की बल्लेबाजी के चलते तीसरे स्पिनर के रुप में उनके नाम की संभावना जताई जा रही थी और टीम मैनेजमेंट ने अक्षर को इसी के चलते प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. हालांकि, रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान साफ किया कि कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को मौका देना बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं थी.
रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा,"हम भी बल्लेबाजी करते. सूखा लग रहा है. चाहे हम पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी करें, हमारे पास कौशल है और हमारे पास हमारे लिए काम करने के लिए लोग हैं. उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. एक अच्छी सीरीज, मैं पहली बार पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेल रहा हूं. खिलाड़ी उत्साहित हैं. यह चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं. हम पहले भी इन परिस्थितियों में खेल चुके हैं. हम जानते हैं कि क्या अपेक्षा करनी है और हमें क्या करने की आवश्यकता है, यह सब आपके कौशल को क्रियान्वित करने, खुद का समर्थन करने और अवसर का लाभ उठाने के बारे में है. हमारे पास तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं-बुमराह, सिराज, अक्षर, अश्विन और जड़ेजा. यह कठिन था (कुलदीप यादव को बाहर रखना), हमने इसके बारे में बहुत सोचा. अक्षर, जब भी खेला है, अच्छा प्रदर्शन किया है और इन परिस्थितियों में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करता है. पिछली बार जब हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने काफी अच्छा स्कोर बनाया था. संभवतः यही कारण है कि हम अक्षर के साथ गए."
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
यह भी पढ़ें: विराट कोहली की जगह यह खिलाड़ी हुआ टीम इंडिया में शामिल, इस तेज गेंदबाज की हुई छुट्टी
यह भी पढ़ें: "मैं पाकिस्तान छोड़ने के..." पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने ब्रिटेन शिफ्ट होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं