विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2022

RR vs MI: मुंबई को मिली पहली जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

IPL 2022 RR vs MI: IPL 2022 RR vs MI: आखिरकार मुंबई को इस सीजन में पहली जीत मिली, राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से शानदार जीत मिली.

RR vs MI: मुंबई को मिली पहली जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया
मुंबई को मिली पहली जीत
नई दिल्ली:

IPL 2022 RR vs MI: आखिरकार मुंबई को इस सीजन में पहली जीत मिली, राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से शानदार जीत मिली. 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 51 रन और तिलक वर्मा ने 35 रन की पारी खेली. आखिर में टिम डेविड ने 9 गेंद पर 20 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. राजस्थान की ओर से अश्विन, कृष्णा, बोल्ट. कुलदीप सेन और चहल को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले  राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए. राजस्थान की ओर से बटलर ने 52 गेंद पर 67 रन की पारी खेली, अपनी पारी में बटलर ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. बटलर के अलावा अश्विन ने 21 रन की पारी खेली. दूसरी ओर मुंबई की ओर से ऋतिक शौकिन ने 2 और रिले मेरेडिथ को 2-2 विकेट मिला. मुंबई को जीत के लिए 159 रन बनानें होंगे. . स्कोरकार्ड

देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, 44th Match - Live Cricket Score


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Mumbai Indians, Dr DY Patil Sports Academy Navi Mumbai, Indian Premier League 2022, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com