विज्ञापन

बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा के लिए भगवंत मान ने मांगी पैरोल, गवर्नर को लिखा पत्र

बेअंत सिंह की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 को बम धमाका करके हत्या कर दी गई थी.

बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा के लिए भगवंत मान ने मांगी पैरोल, गवर्नर को लिखा पत्र
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगोड़े जगतार सिंह हवारा के लिए गवर्नर को पैरोल की मांग की है
  • जगतार सिंह हवारा बेअंत सिंह के हत्यारे के रूप में जेल में बंद है और पैरोल के लिए आवेदन किया गया है
  • मुख्यमंत्री ने गवर्नर को पत्र लिखकर हवारा की पैरोल अवधि और शर्तों पर विचार करने का आग्रह किया है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है. किसी अपराधी को पैरोल देने के लिए राज्यपाल की मंजूरी जरूरी होती है और इसीलिए सीएम मान ने उन्हें लेटर लिखा है. भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबीयत ठीक नहीं रहती है. ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से कुछ दिन की मोहलत दी जाए. हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा था और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में वह दोषी है. इसी केस में वह फिलहाल सजा काट रहा है. 

बेअंत सिंह की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 को बम धमाका करके हत्या कर दी गई थी. इस धमाके में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी. बेअंत सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए मारे गए थे. इन लोगों में दिलावर सिंह नाम का शख्स भी शामिल था, जो आत्मघाती हमलावर के तौर पर वहां आया था. हवारा और बलवंत सिंह को इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. हालांकि 2010 में हवारा की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया.

अदालत ने आदेश दिया था कि हवारा को पूरी जिंदगी जेल में ही रहनाहृ होगा. वहीं बलवंत सिंह की फांसी की सजा को अदालत ने बरकरार रखा था. जगतार सिंह हवारा के लिए खुद मुख्यमंत्री के पैरोल मांगने पर पंजाब में अगले कुछ दिनों में राजनीति भी तेज हो सकती है. भाजपा लगातार यह आरोप लगाती रही है कि आम आदमी पार्टी सरकार कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देती है. बता दें कि बेअंत सिंह की हत्या पंजाब के सबसे सनसनीखेज कांडों में से एक रही है. भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. वह खुद भी कई बार खालिस्तानी तत्वों को बढ़ावा देने के आरोप लगा चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com