विज्ञापन

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भारतीय अंडर-19 वनडे टीम में मिली जगह, श्रीलंका दौरे के लिए हुई स्‍क्‍वाड की घोषणा

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भारत की अंडर 19 टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका के दौरान पर राहुल के बेटे अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे.

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भारतीय अंडर-19 वनडे टीम में मिली जगह, श्रीलंका दौरे के लिए हुई स्‍क्‍वाड की घोषणा
राहुल द्रविड़ के बेटे की हुई टीम इंडिया में एंट्री

Rahul Dravid's son Anvay Dravid: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया. यह दौरा 4 जुलाई से शुरू होगा. BCCI की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम चुनी है, जिसमें तीन वनडे मैच और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे. यशवर्धन सिंह चौहान वनडे और मल्टी-डे टीमों की कप्तानी करेंगे और लक्ष्य रायचंदानी दोनों टीमों में उनके डिप्टी होंगे.जूनियर द्रविड़' को रजत बघेल के साथ वन-डे टीम में विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है. वहीं टीम में मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को मल्टी-डे मैचों के लिए विकेट-कीपर के तौर पर चुना गया है.  

खास बात यह है कि 17 साल के अन्वय ने पिछली विनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक U-19 टीम की कप्तानी करते हुए उसे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में कुल 220 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 82 रन था. उन्होंने बेंगलुरु में हुई त्रिकोणीय घरेलू सीरीज़ के दौरान इंडिया अंडर-19 B टीम के लिए भी खेला है, जिसमें इंडिया A और अफ़गानिस्तान U-19 टीमें भी शामिल थीं.

घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें अंडर-19 वन-डे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम C में भी चुना गया था. 2024 में द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट के कारण उन्हें यह सीरीज छोड़नी पड़ी थी.

वनडे सीरीज के लिए भारत का अंडर-19 स्क्वॉड 

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद. 

मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत का अंडर-19 स्क्वॉड 

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट. 

भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल (अंडर-19)

पहला वनडे- 04 जुलाई, हम्बनटोटा

दूसरा वनडे- 06 जुलाई, हम्बनटोटा

तीसरा वनडे- 09 जुलाई, हम्बनटोटा

भारत बनाम श्रीलंका मल्टी-डे मैच सीरीज शेड्यूल (अंडर-19)

पहला मैच- 13 से 16 जुलाई, गाले 

दूसरा मैच- 20 से 23 जुलाई, कोलंबो.

ये भी पढ़ें-  कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीखर 

ये भी पढ़ें- नौ चौके, 200.00 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से मचाई धूम, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Dravid, Cricket, India U19, Sri Lanka U19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com