- डिकॉक ने बनाए 94 रन, रबाडा ने लिए तीन विकेट
- दक्षिण अफ्रीका टीम ने बनाए थे 251 रन
- जबाव में 138 रन पर सिमटी श्रीलंका टीम
South Africa vs Sri Lanka: ओपनर क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock) की 94 रन की धमाकेदार पारी (70 गेंद, 17चौके, एक छक्का) के बाद तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) श्रीलंकाई टीम पर कहर बनकर टूट पड़े. इन दोनों खिलाड़ियों के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका (South Africa vs Sri Lanka) टीम ने बुधवार को दूसरे वनडे (2nd ODI) मैच में श्रीलंका को 113 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. मैच में पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम डिकॉक और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (54)के अर्धशतक के बावजूद 45.1 ओवर में 251 रन बनाकर आउट हो गई, जवाब में श्रीलंका टीम शुरुआत से ही विकेट गंवाती रही और 32.2 ओवर में महज 138 रन बनाकर पवेलियन में जा बैठी. रबाडा ने तीन विकेट लिए. डिकॉक को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
बचपन का शर्मीला लड़का अब है बड़ा स्टार, MS धोनी को पूर्व टीचर्स और कोच ने यूं किया याद...
सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क पर श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की. डिकॉक (Quinton de Kock) और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. इसके बाद डिकॉक ने कप्तान डु प्लेसिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े. डिकॉक शतक पूरा नहीं कर पाए और 94 रन बनाने के बाद तिसारा परेरा के शिकार बने. इसके बाद डुप्लेसिस को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. 45.1 ओवर में पूरी टीम आउट हो गई. श्रीलंका के तिसारा परेरा ने तीन विकेट लिए. कप्तान लसित मलिंगा और धनंजय डिसिल्वा ने दो-दो विकेट लिए.
IND vs AUS: 'गब्बर' की नाकामी ने बढ़ाई चिंता, यह है धवन की नाकामी का कारण
जवाब में शुरुआती विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम कभी भी पटरी पर नहीं आ पाई. स्कोर 100 रन तक पहुंचने के पहले ही टीम के पांच बल्लेबाज आउट हो गए थे. विकेट पतन का यह क्रम बाद में भी जारी रहा और पूरी टीम 132 रन बनाकर सिमट गई. ओशाडा फर्नांडो ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि कुसल मेंडिस ने 24 और तिसारा परेरा ने 23 रन का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के रबाडा (Kagiso Rabada) ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि लुंगी एंगिडी, एनरिक नोर्टे और इमरान ताहिर को दो-दो विकेट मिले.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत के बाद यह बोले विराट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं