विज्ञापन

पंजाब को मिल गया क्रिकेटर-ग्लैडिएटर, 19वें साल ख़िताब का सूखा खत्म करने को तैयार है कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम

IPL 2026: कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में 34 गेंदों में अर्धशतक बनाया, आईपीएल डेब्यू पर 50 या अधिक रन बनाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए.

पंजाब को मिल गया क्रिकेटर-ग्लैडिएटर,  19वें साल ख़िताब का सूखा खत्म करने को तैयार है कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम
IPL 2026: कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में 34 गेंदों में अर्धशतक बनाया

IPL 2026: पर्थ में लगभग 2:30 बजे जब पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश लोग सो रहे थे, कूपर कोनोली मुल्लानपुर में एक तनावपूर्ण आईपीएल चेज़ में पंजाब किंग्स को बिना कोई तनाव शांति से जीत की मंज़िल की ओर ले जा रहे थे. एक सिरे पर पंजाब के विकेट गिरते जा रहे थे और दूसरे सिरे पर ग्लैडिएटर के हीरो रसेल क्रो की तरह 22 साल का ये क्रिकेटर- ग्लैडिएटर कोनोली बिना डरे और बिना दबाव के पंजाब को जीत की मंजिल पर पहुंचता देख रहा था. गुजरात के खिलाफ अंतिम रन बनने तक, 22 वर्षीय ने एक जानदार  डेब्यू कर उपविजेता पंजाब के इसबार और ख़तरनाक होने का संकेत दे दिया.

5 छक्के और 5 चौकों से सजी कोनोली की 44 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी (स्ट्राइक रेट 164) एक मैचविनिंग  पारी साबित हुई और इसने दिखाया कि पंजाब ने इस युवा ऑस्ट्रेलियन पर क्यों ₹3 करोड़ का निवेश किया और क्यों मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सीज़न की शुरुआत से पहले ही उन्हें बल्लेबाजी क्रम में संतुलन प्रदान करने वाले खिलाड़ी के रूप में चुना था. 

कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में 34 गेंदों में अर्धशतक बनाया, आईपीएल डेब्यू पर 50 या अधिक रन बनाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए. लेकिन उनकी पारी का असल दम तब दिखा जब दूसरे छोर पर विकेट गिरने लगे और लक्ष्य पीछा करती हुई पंजाब की टीम खतरे में नज़र आयी. 22 साल की उम्र वाले कोनोली ने अपनी उम्र से ज़्यादा परिपक्वता दिखाते हुए और खुद को को शांत रखते हुए पारी पर नियंत्रण रखा और निचले क्रम को भी पटरी से नहीं उतरने दिया. गुजरात की टॉप क्लास स्टार गेंदबाज़- राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो राबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर जैसे धुरंधर भी कोनोली का तोड़ नहीं ढूंढ सके.

कोनोली की पारी IPL के शानदार कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बेहद हौसला बढ़ाने वाली साबित हुई. IPL विजेता कप्तान श्रेयस पंजाब टीम को पहली बार IPL की ट्रॉफी दिलाने के मिशन पर हैं. श्रेयस ने कहा, "उन्होंने रशिद खान का बहुत सफाई से सामना Subh यह शानदार रहा. उनके द्वारा खेले गए कुछ शॉट्स देखने में भी असरदार दिखे."

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

ये भी पढ़ें-  पंजाब को मिल गया क्रिकेटर-ग्लैडिएटर, 19वें साल ख़िताब का सूखा खत्म करने को तैयार है कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम

 कूपर कोनोली ने सिर्फ 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर कोनोली ने अब तक किसी भी फॉर्मेट में कोई शतकीय पारी नहीं खेली है. लेकिन कोच रिकी पोंटिंग को उनकी काबिलियत पर बेहद भरोसा है और कप्तान श्रेयस अय्यर को भी लगता है कि आईपीएल में वह अपने लिए बड़ा मुकाम हासिल कर पाएंगे.

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
Editor Sports, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Indian Premier League 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com