विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ी राहत, प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट घोषित

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा फिट हो गए हैं.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ी राहत, प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट घोषित
प्रसिद्ध कृष्णा फिट घोषित

भारतीय तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया. पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा.

बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण प्रसिद्ध बाहर हो गए थे, जिस वजह से वह बुधवार से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज़ से भी बाहर हो गए थे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया,"प्रसिद्ध कृष्णा को फिट घोषित कर दिया गया है और वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे."

इस तेज गेंदबाज के 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनौपचारिक चार-दिवसीय टेस्ट मैच में भी खेलने की उम्मीद है. बीसीसीआई ने पहले बताया था कि प्रसिद्ध को "मैचों के लिए तैयार होने के लिए जरूरी वर्कलोड बढ़ाने के वास्ते कुछ और समय चाहिए", और कहा कि ऐसा करने से "उन्हें मैच प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा."

प्रसिद्ध आखिरी बार 30 सितंबर को भारत के लिए खेले थे, जब वह गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे का हिस्सा थे. उस मैच में उन्होंने अपने कोटे के पांच ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टॉप-7 की लिस्ट तैयार? हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर कप्तान गिल का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: फैंस को लग सकता है झटका! भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर हो सकता है शिफ्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket, Muralikrishna Prasidh Krishna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com