विज्ञापन

4 मैच में 400 रन! प्रभसिमरन सिंह का तूफान, अभिषेक शर्मा भी नहीं आसपास, शेर-ए-पंजाब T20 कप के टॉप-5 बल्लेबाज

25 साल के प्रभसिमरन सिंह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेलते रहे हैं और हाल ही में उनके लगातार रन बनाने का सिलसिला उनके ज़बरदस्त टैलेंट की एक और मिसाल है. अगर वह इसी तरह खेलते रहे, तो प्रभसिमरन भारतीय क्रिकेट में और बड़े मौकों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.

4 मैच में 400 रन! प्रभसिमरन सिंह का तूफान, अभिषेक शर्मा भी नहीं आसपास, शेर-ए-पंजाब T20 कप के टॉप-5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा से आगे प्रभसिमरन सिंह, शेर ए पंजाब टी20 कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स

शेर ए पंजाब टी20 कप 2026 का जब आगाज हुआ था तो सभी को उम्मीद थी कि अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा देंगे लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने जो कमाल किया है उससे उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा दिया है. प्रभसिमरन सिंह शेर ए पंजाब टी20 कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उनका औसत 200 का है. इस टूर्नामेंट में अबतक  प्रभसिमरन ने 4 मैच खेलकर कुल 401 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 217.93  के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल किया है. शेर ए पंजाब टी20 कप 2026 में प्रभसिमरन ने दो शतक लगा दिए हैं. 

निडर होकर शॉट खेलने के लिए मशहूर प्रभसिमरन ने लगातार गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा है, तेजी से रन बनाए हैं और अपनी टीम के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं. उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट के बेहतरीन बल्लेबाज में से एक बना दिया है और भारत के सबसे रोमांचक T20 बल्लेबाजों में से एक के तौर पर उनकी पहचान को और मजबूत कर दी है. 

400 रन बना चुके प्रभसिमरन बैटिंग चार्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं. उनकी निरंतरता और आक्रामक अंदाज उनकी सफलता के मुख्य कारण रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ चयनकर्ताओं का उन पर नजर रखना जरूरी हो गया है.

25 साल के प्रभसिमरन घरेलू क्रिकेट और आईपीए में लगातार खेलते रहे हैं, और हाल ही में तेजी से रन बनाने का उनका सिलसिला उनके जबरदस्त टैलेंट की एक और मिसाल है. अब अगर प्रभसिमरन सिंह इसी तरह का फॉर्म  को बनाए रखते हैं, तो यकीनन चयनकर्ता उन्हें भारतीय टीम में मौका देने को लेकर विवश  हो जाएंगे. 

टॉप 5 में अभिषेक शर्मा ने मारी एंट्री

शेर ए पंजाब टी20 कप 2026 में दूसरे नंबर पर नमन धीर हैं जिनके नाम 253 रन दर्ज हैं. तीसरे नंबर पर अनमोलप्रीत सिंह हैं जो अबतक 4 मैच की 4 परियों में कुल 242 रन बना चुके हैं.चौथे नंबर पर विहान मल्होत्रा ​​हैं जो 3 मैच में 183 रन बना चुके हैं. टॉप 5 में अभिषेक शर्मा ने एंट्री मारी है और वह 3 मैच की 3 परियों में 60 के औसत के साथ 180 रन बना चुके हैं. अभिषेक ने 253 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं लेकिन शेर ए पंजाब टी20 कप में प्रभसिमरन सिंह ने विकेट चटका दी है.

ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhsimran Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com