भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. भारतीय इलेवन में अबतक 15 साल के वैभव को मौका नहीं मिला है. ऐसे में क्या चौथे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. इसको लेकर बहस अभी से तेज हो गई है. भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने वैभव को पांचवें मैच में इलेवन में शामिल करने को लेकर वकालत की है. वहीं, कुछ दिग्गजों का मानना है कि वैभव को अभी समय दिया जाना चाहिए.
ऐसे में अब चौथे टी-20 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टा पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया है जो वायरल है. खासकर वैभव ने अपने पोस्ट में जो कैप्शन दिया है, वह सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वैभव ने प्रैक्टिस की कुथ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'अपनी जगह पर बैठे रहें!' अब वैभव के इस कैप्शन ने फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है.
बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का मानना है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच चल रही चर्चा भारतीय टीम के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का संकेत है, जो खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है.
आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी ने सीनियर नेशनल टीम में डेब्यू किया.अब भारतीय टी20 टीम के सामने यह चुनौती है कि अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए सूर्यवंशी या सैमसन में से किसे चुना जाए?
पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी को लंबे समय तक खेलने का मौका मिलना चाहिए, लेकिन चूंकि दूसरे खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में शामिल न करने पर पूर्व कोच बोले- मौका गंवाया तो पछताएंगे गंभीर और श्रेयस अय्यर
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए गंभीर के लिए कैफ की चेतावनी, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इसके बिना चैंपियन बनना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं