विज्ञापन

PBKS vs RCB IPL 2026: पंजाब किंग्स के नाम हुआ T20 क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं चाहेगी ऐसा

Punjab Kings Shamefull Record: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 222 रन बनाए. यह इस सीजन 9वां मौका रहा, जब पंजाब के खिलाफ 200 से अधिक रन बने हो.

PBKS vs RCB IPL 2026: पंजाब किंग्स के नाम हुआ T20 क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं चाहेगी ऐसा
Punjab Kings Shamefull Record Most 200-plus totals conceded in a Men’s T20 competition

Punjab Kings Shamefull Record: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222  रन बनाए.  इस पारी में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए. पंजाब की बस शुरुआत ही अच्छी हुई थी, लेकिन फिर उसके गेंदबाजों का जबरदस्त पिटाई हुई. मौजूदा सीजन में यह पहला मौका नहीं है, जब पंजाब के गेंदबाजों ने संघर्ष किया हो. इस सीजन उसकी गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर रही है. इस आईपीएल 2026 में 9वां मौका रहा, जब कोई टीम पंजाब के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई. इसके साथ ही पंजाब के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. 

टी20 क्रिकेट के किसी सीजम में सबसे अधिक बार 200 से अधिक का स्कोर खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अब पंजाब किंग्स के नाम हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की - सदर्न पंजाब टीम के नाम था, जिसके खिलाफ नेशनल टी20 कप 2020/21 में 8 बार 200 से अधिक के स्कोर हुए थे. जबकि 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 बार ऐसा हुआ था. लिस्ट में पांच टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. इसमें पंजाब किंग्स भी है, जिसके खिलाफ पिछले सीजन 7 बार 200 का स्कोर हुआ था. 

पुरुषों के T20 टूर्नामेंट में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा बार 200+ का स्कोर (किसी एक सीजन में)

  • 9 - PBKS, IPL 2026
  • 8 - सदर्न पंजाब - नेशनल T20 कप 2020/21 (पाकिस्तान)
  • 7 - SRH, IPL 2024
  • 7 - RR, IPL 2025
  • 7 - LSG, IPL 2025
  • 7 - PBKS, IPL 2025
  • 7 - RR, IPL 2026

वहीं यह टी20 क्रिकेट में कुल 46वां मौका रहा, जब पंजाब के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर खड़ा हुआ. टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम के खिलाफ इतनी बार 200 से अधिक के रिकॉर्ड नहीं बने हैं. 

पुरुषों के T20 क्रिकेट में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा 200 से ज़्यादा रन

  • 46 - PBKS
  • 40 - RCB
  • 35 - DC
  • 34 - RR
  • 34 - SRH
  • 33 - मिडिलसेक्स

बात अगर मैच की करें तो विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकों के दम पर बेंगलुरु ने 222 रन बनाए. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.  जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 14 गेंदों में 21 रन जुटाए. बेथेल 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 97 के स्कोर तक पहुंचाया. पड्डिकल 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

पड्डिकल के लौटने के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मोर्चा संभाला. इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचा दिया. कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद अय्यर ने टिम डेविड के साथ पारी को आगे बढ़ाया. 

इस जोड़ी ने 30 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 222 के स्कोर तक पहुंचाया. डेविड 12 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए. युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के हाथ 1-1 विकेट लगा.

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB IPL 2026: विराट कोहली का तहलका, 19 सालों में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB IPL 2026: कप्तान श्रेयस अय्यरे ने हासिल किया खास मुकाम, धोनी-रोहित-कोहली के क्लब में ली एंट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com