विज्ञापन
2 minutes ago

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. LIVE SCORE BOARD

पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बरार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. टॉस जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा,"मैं आंकड़ों पर नहीं जा रहा हूं. हमने साफ तौर पर देखा है कि गेम तुरंत कैसे खत्म होता है. अगर हम अच्छी बैटिंग और गेंदबाजी करते हैं, तो टॉस मायने नहीं रखता. मुझे नहीं पता था कि यह कैप्टन के तौर पर मेरा 100वां मैच है, लेकिन अगर हम जीतते हैं तो मुझे खुशी होगी. हम शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन हमें दबाव का आनंद लेने की जरूरत है. बरार और लॉकी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है."

आरसीबी इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना उतरी है. सुयश रजत की जगह खेल रहे हैं, तो जैकब डफी के स्थान पर रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है. टॉस हारने के बाद कप्तान जितेश ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन विकेट अच्छा है और 40 ओवर तक अच्छा खेलना चाहिए. रजत तेजी से रिकवर हो रहे हैं और हमें उन्हें हैदराबाद में खेलते देखना चाहेंगे. हर गेम जरूरी है, यह जीत हमारे और दूसरी टीमों के लिए बहुत कुछ बदल सकती है. सुयश ने रजत की जगह ली है और रोमारियो डफी के स्थान पर टीम में शामिल हुए हैं."

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

PBKS vs RCB LIVE Score: विराट कोहली आउट

बेंगलुरु के लिए काफी अच्छा ओवर जा रहा था. अभी तक 14 रन आ  चुके थे, लेकिन चहल ने कोहली को आखिरी गेंद में अपने जाल में फंसा लिया. यहां एक बहुत बड़ा विकेट. लेग पर फुल लेंथ की गेंद पर कोहली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन सीधे डीप मिडविकेट पर प्रियांश आर्य के पास चली गई. इससे पहवे वाले ओवर में 12 रन आए थे. अब 5 ओवर बाकी हैं. बेंगलुरु की कोशिश 200 का स्कोर पार करने की होगी.
15.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 157/3

PBKS vs RCB LIVE Score: विराट कोहली का अर्द्धशतक

विराट कोहली का अर्द्धशतक हुआ. 31 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. कोहली की तूफानी पारी जारी है. आईपीएल में 67वीं बार फिफ्टी लगाई. इस सीजन की चौथी. बेंगलुरु ने 12 ओवर में 120 रन बना लिए हैं. शशांक को ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था. 
12.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 120/2

PBKS vs RCB LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल आउट

देवदत्त पडिक्कल की पारी भी थमी. हरप्रीत बराड़ ने एक और विकेट निकाला. श्रेयस अय्यर ने कैच किया.  शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद. पडिक्कल इस पर कट खेलने गए, लेकिन इसे नीचे नहीं रख पाए.  सीधे कवर पर श्रेयस के हाथों में गई. एक उपयोगी साझेदारी को बराड़ ने तोड़ा. पडिक्कल 25 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 4 चौके और तीन छक्के लगाए. 
9.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 97/2

PBKS vs RCB LIVE Score: विराट कोहली के 9वीं बार किया ऐसा

विराट ने 9वीं बार आईपीएल के एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है. उनसे अधिक बार किसी ने ऐसा नहीं किया है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 7 बार ऐसा किया है.

IPL में सबसे ज़्यादा 500 से ज़्यादा सीज़न

9 - विराट कोहली
7 - डेविड वॉर्नर
7 - केएल राहुल
5 - शिखर धवन 

PBKS vs RCB LIVE Score: पावरप्ले पूरा

चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 61 रन बटोरे हैं जबकि एक विकेट गंवाया है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. कोहली और पडिक्कल तूफानी पारी खेल रहे हैं. बेंगलुरु का रन रेट 10 से अधिक का है. 
6.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 61/1

PBKS vs RCB LIVE Score: हरप्रीत बरार आउट

PBKS vs RCB LIVE Score: हरप्रीत बरार ने  जैकब बेथेल को बोल्ड किया. बेंगलुरु को पहला झटका लगा. ओवर द विकेट से गेंद तेज़ी से फेंकी गई. एंगल बदलने का दांव काम कर गया. जैकब ने पीछे हटकर कट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेज़ी से उन तक पहुंची और बल्ले से लगकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी. जैकब बेथेल 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. 

2.2 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21/1

PBKS vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु को चाहिए प्लेऑफ का टिकट

पंजाब किंग्स को पिछले पांच मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में पीबीकेएस को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर खड़ी है. आखिरी मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया था. 

PBKS vs RCB LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

PBKS vs RCB Live Score: बेंगलुरु की पहले बैटिंग

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com