PBKS vs KKR: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में आज शनिवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, मोहाली मैदान पर खेले गए वर्षा प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम से 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान शुरू कर दिया है. बारिश के कारण एक समय खेल रुकने के समय केकेआर ने 17 ओवर में 7व विकेट पर 146 रन बना लिए थे. यहां से नाइट राइडर्स को जीत के लिए 24 गेंदों पर 46 रन बनाने थे, लेकिन करीब सात बजकर पैंतालीस मिनट हुए मैदानी निरीक्षण के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. इस स्टेज पर केकेआर डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पंजाब से 7 रन पीछे था.
पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर
इससे पहले केकआर की शुरुआत खराब रही. और लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह ने दूसरे ही ओवर में मनदीप सिंह (2) और अनुकुल रॉय (4) को आउट कर केकेआर को बैकफुट पर भेज दिया. ऐसे में कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को वरुण चक्रवर्ती (34) की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा, जिन्होंने एक छोर अच्छा संभाला, तो कप्तान नितीश राणा (24) ने भी उनका अच्छा साथ दिया. इसके बाद आंद्रे रसेल (35 रन) ने भी अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन रसेल को सैम करन ने चलात किया, तो केकेआर बहुत ही मुश्किल में फंस गया. और बारिश के कारण मैच रुकने के समय उसका स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन था. यहां से उसे जीत के लिए 24 गेंदों पर 46 रन बनाए थे. लेकिन वह डकवर्थ लुईस से पंजाब से सात रन से पिछड़ गया.
पहली पाली में केकेआर से पहले बैटिंग की दावत पाने के बाद पंजाब के दोनों ही ओपनरों शिखर धवन (40 रन) और युवा प्रभसिमरन सिंह (23) शुरुआत से ही एप्रोच साफ कर दी. खासकर प्रभसिमरन खासे आक्रामक होकर खेले. यह बात अलग है कि उनकी पारी लंबी नहीं खिचीं, लेकिन ओपनरों से मिली आक्रामक लय को श्रीलंकाई भानुका राजपक्षे (50 रन) ने एक अलग ही स्तर प्रदान कर दिया. उन्हें मिड्ल ऑर्डर में पहे जितेश शर्मा (21) और फिर बाद में सिकंदर रजा (16), सैम कुरैन (नाबाद 26) से अच्छा योगदान मिला. और इससे पंजाब किंग्स कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 191 का आंकड़ा छूने में कामयाब रहे. टीम साऊदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, तो यादव, नरे और चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला.
मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
पंजाब किंग्स (PBKS): शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह (w), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
केकेआर प्लेइंग इलेवन:
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती