विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से दी मात

PBKS vs DC, IPL 2023: लिविंगस्टोन ने जरूर कुछ प्रचंड शॉट लगाए, लेकिन वह तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब का स्कोर 20 ओवरों में 8 विकेट पर 198 तक ही पहुंचा सके. और इसी के साथ ही दिल्ली ने मुकाबला 15 रन से अपने नाम कर लिया.

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से दी मात
PBKS vs DC:
धर्मशाला:

Punjab Kings vs Delhi Capitals, 64th Match: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बुधवार को घसियाली पिच ने भी पंडितों को गच्चा दे दिया. और धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया. उम्मीद से पूरी तरह से उलट साबित हुयी पिच पर जीत के लिए 214 रनों का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही, जब कप्तान शिखर धवन (0) बिना खाता खोले ही आउट हो गए.  आतिशी प्रभसिमरन सिंह (22) से भी पंजाब को मदद नहीं मिली. ऐसे में लेफ्टी युवा अथर्व ताइडे (55) और लिविंगस्टोन (94 रन, 48 गेंद, 5 चौके, 2  छक्के) दूसरे विकेट के लिए अच्छे 78 रन जोड़े, लेकिन तय लक्ष्य के हिसाब से ताइडे ने धीमी बल्लेबाजी की. वह वैसा स्ट्राइक-रेट नहीं दे सके, जिसकी जरूरत थी. और जब वह रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटे, तो जीत के लिए जरूरी औसत 18 के पार हो चला था. वास्तव में यह बड़े-बड़े प्रहार लगाने वाले जितेश शर्मा के लिए भी कहीं ज्यादा था. इस दबाव का असर रहा कि जितेश बिना खाता खोले ही आउट हो गए. यहां से लिविंगस्टोन ने जरूर कुछ प्रचंड शॉट लगाए, लेकिन वह तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब का स्कोर 20 ओवरों में 8 विकेट पर 198 तक ही पहुंचा सके. और इसी के साथ ही दिल्ली ने मुकाबला 15 रन से अपने नाम कर लिया.

SCORE BOARD

पहली पाली में पंजाब से बैटिंग मिलने के बाद घसियाली  पिच पर पूरी तरह बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. लंबे  समय बाद खेल रहे पृथ्वी शॉ (54) को फॉर्म मिल गयी, तो कप्तान वॉर्नर (46) ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 94 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी. और फिर बाकी की कसर राइलले रोसोव (नाबा 82 रन, 37 गेंद, 6 चौके, 6 छक्के) ने पूरी कर दी. इससे कैपिटल्स ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 213 का स्कोर खड़ा कर लिया. दिल्ली के गिरने वाले दोनों विकेट सैम कुरैन ने लिए.

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की फाइनल XI इस प्रकार हैं:

पंजाब: 1. शिखर धवन (कप्तान) 2. प्रभसिमरन सिंह 3. लियन लिविंगस्टोन 4. जितेश शर्मा 5. सैम कुरैन 6. हरप्रीत बरार 7.शाहरुख खान 8. अथर्व ताइडे 9. कैगिसो रबाडा 10. राहुल चाहर 11. अर्शदीप सिंह 12. नॉथन एलिस

दिल्ली:  1. डेविड वॉर्नर (कप्तान) 2. फिल सॉल्ट 3. पृथ्वी शॉ 4. राइले रोसोव 5. अक्षर पटेल 6. यश धुल 7. अमन हाकिम खान 8. एनरिच नॉर्किया 9. कुलदीप यादव 10. ईशांत शर्मा 11. खलील अहमद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, David Andrew Warner, Indian Premier League 2023, Cricket, Delhi Capitals, Punjab Kings, Indian Premier League 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com