Patrick Kruger 11 Balls In An Over Dismisses Suryakumar Yadav: भारत के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. हालांकि, अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा. मैच के दौरान वह जिस तरह से आउट हुए वह भी काफी दिलचस्प रहा. विपक्षी टीम की तरफ से पैट्रिक क्रूगर ने उन्हें सिमलेन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रूगर ने सूर्यकुमार यादव को आउट करने के लिए एक दो नहीं, बल्कि कुल 11 गेंदों का सहारा लिया. सुनने में ये तोड़ा अटपटा नजर आ रहा है, लेकिन ये सच है. अफ्रीकी टीम की तरफ से पारी का नौवां ओवर डालने आए क्रूगर ने अपने इस ओवर में कुल 11 गेंदे फेंकी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) November 8, 2024
दरअसल, अपने स्पेल के पहले ओवर में क्रूगर ने छह गेंदों के अलावा तीन वाइड और दो नौ बॉल भी डाले. जिसकी वजह से यहां उन्हें कुल 11 गेंदे फेंकनी पड़ी. हालांकि, इन सब के बावजूद वह अपनी आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान का विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे. जिसके बाद उनकी सारी गलतियां लोग भूल गए.
आपको बता दें क्रूगर ने आखिरी गेंद नकल बॉल की थी. जहां सूर्यकुमार यादव उनकी जाल में फंस गए. नतीजा ये रहा कि गेंद डीप स्क्वायर लेग पर तैनात एंडिले सिमेलाने के पास चली गई. जहां सिमेलाने ने कोई गलती नहीं की. इसके साथ ही सूर्या की पारी भी समाप्त हो गई.
पहले टी20 मुकाबले में आउट होने से पूर्व सूर्यकुमार यादव टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 17 गेंदों का सामना करने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 123.53 की स्ट्राइक रेट से 21 रन निकले. अपनी इस छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी में कैप्टन सूर्या ने दो चौके और एक छक्का लगाया.
यह भी पढ़ें- VIDEO: संजू सैमसन के लिए अकेले अफ्रीकी खिलाड़ियों से भीड़ गए सूर्यकुमार यादव, कप्तान साहब का टशन तो देखिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं