विज्ञापन

3 गेंद तक बल्ले को नहीं लगी हवा, फिर पानी पूरी वाले ने उखाड़ दिया स्टंप, दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा इनाम

वर्ल्ड कप 1996 के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज नाथन एस्टल को भारत के एक पानी पूरी वाले ने अपनी धारधार गेंदबाजी से चौंका दिया था.

3 गेंद तक बल्ले को नहीं लगी हवा, फिर पानी पूरी वाले ने उखाड़ दिया स्टंप, दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा इनाम
नाथन एस्टल को भारत के पानी पूरी वाले ने किया हैरान

पानी पूरी वाले ने इंटरनेशनल क्रिकेटर के होश उड़ा दिए. जी हां, साल था 1996 का. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला जा रहा था. टूर्नामेंट का एक मुकाबले अहमदाबाद में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाना था. उस दौरान न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज नाथन एस्टल को एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी, जो उनको नेट प्रैक्टिस करा सके. मगर कोई गेंदबाज उस दौरान उन्हें नहीं मिल पा रहा था. उस दौरान म्यूचुअल कांटेक्ट से किसी ने 23 साल के एक लड़के को उनके सामने लाकर खड़ा कर दिया. जिसका नाम था भरत शाह. प्रैक्टिस के दौरान भरत शाह ने शुरुआती तीन गेंदें ऑफ स्टंप पर इतनी तेज डाली की उन्हें हवा तक नहीं लगी. एस्टल, शाह की गेंदों को देखकर हैरान थे. चौथी और पांचवीं गेंद वह किसी तरह से रोकने में कामयाब रहे. मगर आखिरी गेंद पर भरत शाह ने नाथन एस्टल को क्लीन बोल्ड कर दिया. 

कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. कुछ दिनों बाद जब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मैदान में भिड़ंत हुई तब उस मुकाबले में नाथन एस्टल शतक जमाने में कामयाब रहे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली, जो कि उस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उस दौरान पहला शतक भी था. इस बेहतरीन पारी के लिए वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए. अवॉर्ड के साथ उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 1000 हजार यूएस डॉलर मिला. मगर ये प्राइज मनी उन्होंने अपने पास नहीं रखी. मुकाबले के बाद उन्होंने भरत शाह को ढूंढा और सम्मान के साथ उनसे मिले. यहीं नहीं उन्होंने प्राइज मनी के तौर पर मिले 1000 हजार यूएस डॉलर के चेक को भरत शाह को दे दिया. उस समय इतने इंप्रेस थे उसे पानी पूरी वाले की गेंदबाजी से नाथन एस्टल. 

कौन हैं नाथन एस्टल

नाथन एस्टल न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर हैं. उनका जन्म 15 सितंबर साल 1971 में क्राइस्टचर्च की राजधानी कैंटरबरी में हुआ था. वह दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से ही मध्यम गति की गेंदबाजी करते थे. टीम में वह बतौर ओपनर खेलते थे. एस्टल की मौजूदा उम्र 55 साल और 26 दिन है.

एस्टल न्यूजीलैंड की तरफ से कुल 81 टेस्ट, 223 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से टेस्ट की 137 पारियों में 37.02 की औसत से 4702, वनडे की 217 पारियों में 34.92 की औसत से 7090 और टी20 की चार पारियों में 24.66 की औसत से 74 रन देखने को मिले.

वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने टेस्ट की 94 पारियों में 42.01 की औसत से 51, वनडे की 159 पारियों में 38.47 की औसत से 99 और टी20 की दो पारियों में 12.50 की औसत से चार सफलता प्राप्त की. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: ये कैच है या जादू! स्टीव स्मिथ ने हवा में दिखाई कलाबाजी, हैरतअंगेज कारनामा देख टूट गया बल्लेबाज का दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Nathan Astle, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com