पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे इमरान फरहत (Imran Farhat) ने भारत के उस गेंदबाज का नाम बताया है जो काफी खतरनाक था, पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान फरहत ने नादिर अली के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारत के उस गेंदबाज का नाम लिया है जिसे खेलना मुश्किल था. फरहत ने इरफान पठान (Irfan Pathan) को भारत का सबसे बेहतरीन और खतरनाक गेंदबाज बताया. इंटरव्यू में फरहत ने कहा कि, "इरफान की गेंदबाजी में कंट्रोल थी. उसे बल्लेबाज को फंसाना आता था. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, उसने जो हमारे खिलाफ हैट्रिक विकेट हासिल की वह कमाल का था"
इमरान फरहत ने आगे कहा कि, "इरफान ने उस समय भारतीय गेंदबाजी को आगे बढ़ाया जब भारतीय गेंदबाजी कोई खास नहीं थी. उसने अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजी को आगे बढ़ाया. पाकिस्तान के लिए 40 टेस्ट खेल चुके इमरान ने कहा कि "पहले हम सिर्फ अनिल कुंबले को कैसे खेलना है उसको लेकर रणनीति बनाते थे लेकिन तभी हमने इरफान को देखा, उसने हमारे सभी समीकरण बिगाड़ कर रख दिए थे". इरफान को गेंदबाजी करते हुए देखा तो हमें लगा कि यह गेंदबाज भी हमें चुनौती दे सकता है".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Imran Farhat की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें 2400 रन बनाए, फरहत ने टेस्ट में 3 शतक लगाने में कामयाबी पाई थी. इसके अलावा 57 वनडे मैच में उन्होंने 1719 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल था, पाकिस्तान के लिए इमरान फरहत ने 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार साल 2013 में खेला था.
वहीं, भारत के इरफान पठान (Irfan Pathan) की बात करें तो भारत के लिए उन्होंने 29 टेस्ट मैच में 100 विकेट लिए तो वहीं वनडे में इरफान के नाम 173 विकेट दर्ज हैं, टी20 इंटरनेशनल में इरफान ने 28 विकेट अपने नाम किए हैं. शानदार करियर रहने के बाद भी इरफान भारत के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए.
--- ये भी पढ़ें ---
* हेटमायर के इस कैच ने बदल दी भारत की तकदीर, पहले टी-20 में वेस्टइडंडीज ने ऐसे पलटी बाजी, Video
* VIDEO: यह तो सुपर से ऊपर डेब्यू है, तिलक वर्मा ने फील्डिंग, बैटिंग से जीत लिए करोड़ों दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं