Mohammad Amir Performance Super over Against USA: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान को मिली सनसनीखेज हार के बाद लगातार बाबर एंड कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं. लोग पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कमियों पर बात कर रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि कैप्टन बाबर आजम की धीमी पारी टीम की हार का प्रमुख कारण रहा तो कुछ लोगों का मानना है कि 'सुपर ओवर' में बल्लेबाजी के लिए शादाब खान को भेजना कप्तान का खराब निर्णय था. हालांकि, पाकिस्तान की हार में इन सबसे बड़ा कारण 'सुपर ओवर' में मोहम्मद आमिर की खराब गेंदबाजी रही. जिस पिच पर बल्लेबाज रनों के लिए जूझ रहे थे. वहां उन्होंने यूएसए के नौसिखिए बल्लेबाजों के सामने 18/1 रन लुटा दिए.
मोहम्मद आमिर की खराब गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया सकता है कि 'सुपर ओवर' में जहां एक-एक रन बचाने की जरूरत थी. वहां उन्होंने 7 रन एक्स्ट्रा खर्च कर दिए. अगर यह रन नहीं गए होते तो पाकिस्तान की टीम को 'सुपर ओवर' में 12 रन ही बनाने पड़ते और वह मुकाबला जीत सकता था. क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन टीम ने 13/1 रन तो बना ही लिए थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गेंद 1 - जोंस ने आमिर की पहली गेंद पर चौका लगाया.
गेंद 2 - यॉर्कर लेंथ गेंद पर जोंस ने 2 रन बटोरे.
गेंद 3 - यॉर्कर गेंद पर जोंस सिंगल लेने में कामयाब रहे.
गेंद 4 - आमिर ने हरमीत के सामने वाइड गेंद फेंकी. यहां बल्लेबाज बाई के तौर पर सिंगल भी लेने में कामयाब रहे.
गेंद 4 - फुलटॉस गेंद पर जोंस सिंगल लेने में कामयाब रहे.
गेंद 5 - आमिर ने फिर गेंद वाइड डाली और बल्लेबाज बाई के तौर पर सिंगल लेने में कामयाब रहे.
गेंद 5 - पांचवीं गेंद पर जोंस 2 रन लेने में कामयाब रहे.
गेंद 6 - यह गेंद भी वाइड रही. बल्लेबाज यहां बाई के रूप में 2 रन बटोरने में कामयाब रहे.
गेंद 6 - 2 रन लेने के प्रयास में बल्लेबाज आउट हुआ.
'सुपर ओवर' से पहले आमिर का प्रदर्शन सराहनीय था. टीम के लिए उन्होंने 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 6.20 की इकोनॉमी से महज 25 रन खर्च किए थे. इस बीच उन्हें 1 सफलता भी हाथ लगी थी. शायद इसी बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए कैप्टन बाबर आजम ने 'सुपर ओवर' में भी उनके साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया, लेकिन यहां वह फ्लॉप रहे.
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान कभी भी जीत का हकदार नहीं था,' हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर का बेबाक बयान, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं