विज्ञापन

PAK vs ENG: शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने में दुनिया की पहली टीम बनी पाकिस्तान, लिस्ट में भारत का भी नाम

टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान को एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में जीरो पर अपना विकेट गंवाना पड़ा.

PAK vs ENG: शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने में दुनिया की पहली टीम बनी पाकिस्तान, लिस्ट में भारत का भी नाम
Pakistan Test Team
X (formerly Twitter)

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दोनों पारियों में पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट बिना कोई रन बनाए यानी जीरो पर गंवा दिया. पहली पारी में ओली रॉबिन्सन की पहली ही गेंद पर अजान अवैस LBW होकर 0 (1) रन पर आउट हो गए, और दूसरी पारी में शुक्रवार (21 अगस्त) को इमाम-उल-हक दूसरे ओवर में 0 (5) रन पर आउट हुए. इस तरह से दोनों ही मामलों में पाकिस्तान का स्कोर जीरो था.

पाकिस्तान ने सात बार दोनों पारियों में गंवाए विकेट

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम का पहला विकेट जोरो रन पर गिरना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि यह ओपनिंग बैटिंग के लिए सबसे मुश्किल फ़ॉर्मेट है. लेकिन यह सातवीं बार था जब पाकिस्तान को एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में ऐसा अनुभव हुआ. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान टीम पहली ऐसी टीम है जिसके साथ ऐसा सात बार हुआ है.

पाकिस्तान ने ऐसा 472 टेस्ट मैचों में किया, यानी हर 68 मैचों में एक बार. इस लिस्ट में अगला नंबर इंग्लैंड का है, जिसके साथ 1098 टेस्ट मैचों में पांच बार ऐसा हुआ है, यानी लगभग हर 220 मैचों में एक बार.

एक मैच की दोनों पारियों में दो बार जीरो रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टॉप-5 टेस्ट टीमें:

  • पाकिस्तान- 7 बार
  • इंग्लैंड-  5 बार
  • ऑस्ट्रेलिया-  4 बार
  • भारत- 2 बार
  • न्यूज़ीलैंड- 1 बार

पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाए विकेट

दरअसल, इस तरह का पहला मामला मार्च 1979 में सामने आया था, जब पर्थ के W.A.C.A में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ उन्होंने दोनों पारियों में अपना पहला विकेट 0 रन पर गंवा दिया था. तीन साल बाद, जुलाई 1982 में, उन्होंने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ़ ऐसा ही किया– इंग्लैंड के खिलाफ़ उनके साथ ऐसा तीन बार हुआ, जिनमें से यह पहला मौका था.

इसके बाद 15 साल के अंतर के बाद अप्रैल 1997 में उन्होंने फिर ऐसा किया, इस बार कोलंबो (SSC) में श्रीलंका के खिलाफ, जहां दोनों पारियों (दूसरी और चौथी) की शुरुआत ओपनर के 'गोल्डन डक' (पहली ही गेंद पर आउट होने) के साथ हुई. इसके बाद 2000 और 2010 के दशक में ऐसी कई घटनाएं हुईं. पहली बार अक्टूबर 2002 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, और फिर अक्टूबर 2013 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ- दोनों ही बार पहली और तीसरी पारी में. छठी बार ऐसा जनवरी 2024 में हुआ, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ एक बार फिर यह कारनामा कर दिखाया. इस बार यह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ.

ये भी पढ़ें-  IPL मालिकों में किसकी नेटवर्थ टॉप पर? काव्या मारन, प्रीति जिंटा और अनन्या बिड़ला में कौन ज्यादा अमीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com