- पाक टीम ने कराया फोटो शूट
- कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में नजर आई ग्रीन आर्मी
- आठ जून से शुरू हो रही है वनडे श्रृंखला
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का आगाज आगामी आठ जून से हो रही है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला आठ जून, दूसरा 10 जून और तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 12 जून को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी श्रृंखला के शुरू होने से पहले आज पाक क्रिकेटरों ने फोटो शूट कराया. इस दौरान टीम के कप्तान बाबर आजम सहित शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान समेत टीम के अन्य युवा एवं वरिष्ठ खिलाड़ी एक साथ नजर आए.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'कैमरे के लिए मुस्कुराओ, बॉयज!' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर पाक फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं. पाक टीम की इस वीडियो पर एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'माशाल्लाह.' इसके साथ ही फैंस ने हर्ट की इमोजी भी लगाई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें आगामी वनडे श्रृंखला के लिए आज कैरेबियन टीम भी पाकिस्तान पहुंच गई है. सीरीज की शुरुआत आगामी बुधवार से हो रही है. यह श्रृंखला पहले बीते साल दिसंबर माह में आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस दौरान कैरेबियन टीम में कोविड-19 के दस्तख के कारण इसे रद्द कर दिया गया था.
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज टीम के बीच खेली जाने वाली यह श्रृंखला पहले रावलपिंडी में आयोजित होने वाली थी, लेकिन राजधानी इस्लामाबाद के मौजूदा हालात को देखते हुए इसे अब मुल्तान में आयोजित किए जानें का फैसला लिया गया है. मुल्तान में 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं