विज्ञापन

पाकिस्तान कैसे कर रहा है बिहार के ताजपुर के लाला का गुणगान, सरहद पार भी मची है स्पीडगन वैभव सूर्यवंशी की धूम!

29 गेंदों पर छक्का और 52 गेंदों पर T20 में पहले दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्लासिक बैटर बासित अली का बयान

पाकिस्तान कैसे कर रहा है बिहार के ताजपुर के लाला का गुणगान, सरहद पार भी मची है स्पीडगन वैभव सूर्यवंशी की धूम!
52 गेंदों पर T20 में पहले दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव

‘बॉस बेबी' बिहार के लाला वैभव सूर्यवंशी का जादू वर्ल्ड क्रिकेट में सर चढ़कर बोल रहा है. भारत में कौन ऐसा दिग्गज क्रिकेटर है जो वैभव सूर्यवंशी के जादुई दोहरे शतक का कायल नहीं हुआ हो. मिस्टर 360 डिग्री वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव तो वैभव से इस कदर कायल हुए कि उन्होंने सूर्यवंशी को अपनी ‘प्रेरणा' बता दिया. वैभव सूर्यवंशी ने UAE 250 के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ़ 53 गेंदों पर 204 रन बना डाले, बाक़ी की टीम ने 50 रन बनाए. वैभव ने 7 चौके 28 छक्के जड़कर आसमान को रंगीन बना दिया. पिच पर भागकर वैभव ने सिर्फ़ 8 रन जोड़े, 196 रन गेंद के हवाई सफ़र से इकट्ठा हुए. 

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर से लेकर सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, मो. अज़हरुद्दीन, कृष्णामचारी श्रीकांत, मदन लाल, संजय मांजरेकर और अतुल वासन; इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से लेकर पाकिस्तान के दिग्गजों तक ने इस धुरंधर को लेकर तारीफों के पुल बांध दिये हैं. 

सपनों की सेंचुरी, मैदान पर बनाई- गावस्कर

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने SONY SPORTS Network पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कहा, “इनकी उमर में तो आप सपनों में सेंचुरीज़ करते थे. इस बच्चे ने हमें मैदान पर सेंचुरी करके दिखाया है. आगे भी हम उनसे अपेक्षा कर सकते हैं कि ये सेंचुरीज़ करेंगे सिर्फ़ टी-20 में नहीं, वनडे में भी और टेस्ट क्रिकेट के फ़ॉर्मैट में भी करेंगे ये आशा है इनसे.”

ये क्लीन हिटर है, उसमें एक क्लास है- पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद

40 साल पहले 1986 के ऑस्ट्रेलिया-एशिया कप के फ़ाइनल में भारत के ख़िलाफ़ शारजाह में आख़िरी गेंद पर छक्का लगाकर धूम मचाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (124 टेस्ट, 233 वनडे) कहते हैं, “इस लड़के की परफ़ोरमेंस खुद बता रही है कि ये ना तो स्पिन से डरता है ना ही तेज़ गेंद से. ये बाउंसी विकेट पर भी खेलता है. ये क्लीन हिटर है. उसमें एक क्लास है. उसके पास शॉट लगाने के लिए काफ़ी वक्त होता है. इनकी परफ़ोरमेंस की वजह से आपको इन्हें मानना पड़ेगा.”  

मैंने कभी ऐसा क्रिकेट में नहीं देखा- तनवीर अहमद

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ तनवीर अहमद (5 टेस्ट और 2 वनडे) कहते हैं कि उन्होंने कभी ऐसा क्रिकेट में नहीं देखा है. ये और बात है कि उन्होंने वैभव की उम्र को लेकर भी बकवास कर डाली. वो कहते हैं कि उन्हें ये भी यकीन नहीं होता कि वैभव सिर्फ़ 15 साल के ही हैं. बड़ी बात ये भी है कि वैभव जो कर रहे हैं वो किसी भी उम्र के बैटर के लिए अबतक मुमकिन नहीं रहा है. वो ये भी कहते हैं कि पाकिस्तान में ये होता तो चीफ़ सेलेक्टर की लाइन में खड़ा होता. 

वैभव का लक्ष्य छक्के-चौके मारना नहीं- बासित अली  

29 गेंदों पर छक्का और 52 गेंदों पर T20 में पहले दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्लासिक बैटर बासित अली (19 टेस्ट, 50 वनडे) Youtube पर शो ‘द गेमप्लान' में कहते हैं, “वैभव सूर्यवंशी का लक्ष्य छक्के और चौके मारना नहीं बल्कि टॉप लेवल पर खेलकर भारत के लिए टॉप लेवल पर शानदार प्रदर्शन करना है.” 

‘अंपायर्स के हाथ दुख रहे होंगे'

बासित अली ये भी कहते हैं कि वैभव भले ही पहले पाकिस्तानी गेंदबाज़ मोहम्मद इमरान के जाल में फंस गये लेकिन UAE के ख़िलाफ़ उन्होंने कोई ग़लती नहीं की. उन्होंने स्पिनर्स को ही पेसर्स को भी प्वाइंट और एक्सट्रा कवर पर भी छक्के मारे. बासित ये भी कहते हैं कि वैभव प्रोसेस को नहीं भूलते. 

बासित ये भी कहते हैं कि उनकी उम्र को लेकर बात अब रुक जानी चाहिए. वो ये भी कहते हैं कि अंरायर्स ने इतनी दफ़ा छक्के का सिग्नल दिखाया कि उनके हाथ दुख रहे होंगे और उन्हें मसास-मालिश की ज़रूरत होगी.  

ऐसी पारी कोई मज़ाक नहीं, 15 साल की उम्र में 25-30 साल की शोहरत- कामरान अकमल

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बैटर कामरान अकमल (53 टेस्ट, 157 वनडे) कहते हैं, “वैभव तो रुकते ही नहीं हैं. एक युवा क्रिकेटर के तौर पर 15 साल की उम्र में ही उन्होंने वो सब हासिल कर लिया है जो कोई 25-30 साल की उम्र में हासिल कर सकता है. उनमें ग़ज़ब की मैच्योरिटी दिखती है. आपको उनकी प्लानिंग और माइंडसेट की दाद देनी होगी. एक पारी में 28 छक्के और 7 चौके लगाना कोई मज़ाक की बात नहीं.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com