विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने इन खिलाड़ियों पर लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप

बैठक के दौरान महानामा ने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ नहीं करे. इस बार पीएसएल में इस मामले में सख्ती बरती जाएगी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने इन खिलाड़ियों पर लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप
इमाद वसीम
कराची:

पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य व पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम (Imad wasim) ने तीन गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 'रोजनामा पाकिस्तान' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया कि इमाद (Imad wasim) ने पीएसएल मैच रेफरी रोशन महानामा के साथ पीएसल की सभी टीमों के कप्तानों की एक बैठक में यह चौंकाने वाला खुलासा किया. बैठक के दौरान महानामा ने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ नहीं करे. इस बार पीएसएल में इस मामले में सख्ती बरती जाएगी.

यह भी पढ़ें:  कुछ ऐसे कोच रवि शास्त्री ने अपनी 39 साल पुरानी परफॉरमेंस को किया याद

इस पर इमाद वसीम ने कहा कि कई गेंदबाज गेंद खराब करते हैं और पता भी नहीं चलता. महानामा ने उनसे पूछा कि वे कौन खिलाड़ी हैं जो ऐसा करते हैं, लेकिन, इमाद ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. इस बीच एक अन्य टीम पेशावर जल्मी के कप्तान डारेन सैमी ने अपनी बात रखनी शुरू की, 

यह भी पढ़ें:  इस वजह से आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने बॉस सौरव गांगुली के नए आइडिया को किया खारिज

लेकिन, महानामा ने एक बार फिर इमाद को संबोधित कर कहा कि 'आपने कहा है तो आपको बताना चाहिए कि बाल टेंपरिंग करने वाले खिलाड़ी कौन हैं', इस पर इमाद ने वहाब रियाज, रवि बोपारा और सोहैल खान का नाम लिया. सोहैल खान और रवि बोपारा कराची किंग्स के लिए खेल चुके हैं जिसके कप्तान इमाद हैं. 

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

रोशन महानामा से मुलाकात के बाद इमाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैंने मीटिंग के दौरान पीएसएल की भलाई के लिए बात की और सुझाव दिया कि अगर कोई खिलाड़ी बाल टेंपरिंग करता है तो उसके कप्तान पर पाबंदी लगा देनी चाहिए, चाहे वह मैं ही क्यों न हूं,"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Syed Imad Wasim, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com