विज्ञापन

किन लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट को किया 'बर्बाद'? इमरान खान से लेकर बाबर आजम तक, 5 शख्स हैं सबसे बड़े गुनहगार

कभी पाकिस्तान की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे ताकतवर टीमों में होती थी, लेकिन आज उसकी स्थिति बिल्कुल अलग है. आखिर पाकिस्तानी क्रिकेट अर्श से फर्श तक कैसे पहुंचा? जानिए इमरान खान, मोहसिन नकवी, बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और सलमान बट की इसमें क्या भूमिका रही.

किन लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट को किया 'बर्बाद'? इमरान खान से लेकर बाबर आजम तक, 5 शख्स हैं सबसे बड़े गुनहगार
पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी के प्रमुख सदस्य

पाकिस्तान क्रिकेट का आज जो हाल है. वह पहले नहीं हुआ करता था. ग्रीन टीम की गिनती एक समय में दुनिया के ताकतवर टीमों में हुआ करती थी. उनके पास एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हुआ करते थे. जो हारती हुई बाजी को भी जिताने का दम रखते थे. फिर ऐसा क्या हुआ जो वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाली टीम आज इस स्थिति में पहुंच गई? जिसे दोयम दर्जे की टीमें भी पीट रही हैं. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. यहां हम पाकिस्तान क्रिकेट के उन पांच बड़े चेहरों का नाम बताएंगे जिनकी वजह से आज पाकिस्तान का हाल बेहाल है. जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

इमरान खान

नाम सुनकर तो चौंक ही गए होंगे. इमरान खान ही वो इंसान थे. जिन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को एकमात्र वर्ल्ड कप जिताया है. मगर ये भी सच है कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट का बेड़ा भी गर्क किया है. किसी भी टीम के शानदार प्रदर्शन में उसके घरेलू क्रिकेट का अहम योगदान होता है. वहीं पर होनहार खिलाड़ियों की पौध लगती है. मगर इमरान खान जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उस नर्सरी को ही बंद कर दिया. उन्होंने पाकिस्तान के पारंपरिक 'विभागीय क्रिकेट' सिस्टम को पूरी तरह ठप्प कर दिया. 

परिणाम यह रहा कि रेलवे, बैंकों और सरकारी विभागों की जो टीमें हुआ करती थीं. वह बंद हो गई. जिससे स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी और नौकरियां खत्म हो गई. जिससे पाकिस्तान का टैलेंट काफी प्रभावित हुआ. डोमेस्टिक क्रिकेट का स्तर औंधे मुंह नीचे गिर गया और प्रतिभावान खिलाड़ियों का निकलना बंद हो गया. अब वहां केवल नैसर्गिक खिलाड़ी ही देखने को मिलते हैं. 

मोहसिन नकवी 

इससे तो हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है कि पाकिस्तान में सरकार बदलते ही पीसीबी का चेयरमैन भी बदल जाता है. नया चेयरमैन आते ही अपने तरीके से काम करना शुरू कर देता है. मौजूदा समय में पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी हैं, जो कि राजनीति से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं. उनके आने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट का उत्थान होने के बजाय नुकसान ही हुआ है. पिछले पांच सालों में वह 10 से अधिक कोचों और आठ कप्तानों को बदल चुके हैं.

यही नहीं वह कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखा चुके हैं. जिसका परिणाम यह निकलकर सामने आया है कि खिलाड़ी सहमे हुए हैं. मुकाबले के दौरान वह टीम भावना के बजाय अपने प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. जिसमें टीम में उनकी जगह बची रहे. यहीं नहीं बार-बार बदलाव से टीम का माहौल भी खराब हुआ है, जो कि सही संकेत नहीं है. 

बाबर आजम 

माना कि बाबर आजम एक होनहार बल्लेबाज हैं. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा खेल दिखाया है. मगर उनकी कप्तानी में टीम का माहौल भी सबसे ज्यादा खराब हुआ है. वैसे तो पाकिस्तान क्रिकेट में गुटबाजी का दौर हमेशा से रहा है. मगर बाबर की देखरेख में गुटबाजी का स्तर चरम पर पहुंच गया था. एक समय ऐसा आ गया था कि वह खराब प्रदर्शन के बावजूद अपने ही चहेते खिलाड़ियों को मौका दे रहे थे. जिससे फैंस, पूर्व क्रिकेटरों और युवा क्रिकेटरों में उनके प्रति असंतोष की भावना फैल गई. जिससे टीम का माहौल बहुत खराब हुआ और टीम की रैंकिंग भी दिन प्रतिदिन नीचे गिरती रही. 

शाहीन शाह अफरीदी

बाबर आजम की तरह ही शाहीन शाह अफरीदी का भी हाल रहा. कप्तानी पाने के लिए उन्होंने टीम में गुटबाजी करनी शुरू कर दी. यही नहीं कई मौकों पर उनका बाबर आजम के साथ विवाद भी खुलकर सामने आया. जिससे टीम का माहौल तेजी से खराब हुआ. परिणाम यह रहा कि एक समय के बाद मैदान पर खेल से ज्यादा उनका ध्यान आपसी खींचतान पर ही टिका रहा. जिससे टीम का माहौल बहुत तेजी से खराब हुआ. यहीं नहीं उनका प्रदर्शन भी धड़ाम हो गया. मौजूदा समय में वह वनडे तक ही सीमित रह गए हैं. 

सलमान बट 

इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान की साख को सबसे ज्यादा किसी ने झकझोरा तो वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व कप्तान सलमान बट हैं. 2010 में हुए स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल के बाद पाकिस्तान का अलग ही इमेज बन गया है. उस दौरान उन्होंने मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों की पूरी तरह से करियर चौपट कर दी थी. अगर ये गेंदबाज लगातार टीम की तरफ से खेलते रहते तो आज कहानी कुछ और ही होती. यहीं नहीं वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान की छवि भी अलग होती.

यह भी पढ़ें- आखिर कैसे 'बर्बाद' हो गया पाकिस्तान क्रिकेट? कभी दुनिया में बजता था डंका, वजह आपको भी झकझोर देंगे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com