Zaka Ashraf stepped down: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन ने जका अशरफ इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने शुक्रवार को लाहौर में प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की है. जका अशरफ का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. गौरतलब है कि पिछले साल जका अशरफ की नियुक्ति के बाद से पाकिस्तान कोई भी बड़ा उपलब्धि हासिल करने में विफल रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर प्रेस रिलीज जारी की है. इसको लेकर पीसीबी ने एक बयान में कहा,"बैठक के अंत में, जका अशरफ ने घोषणा की कि उन्होंने एमसी के अध्यक्ष और सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा माननीय संरक्षक कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकर को सौंपने का फैसला किया है. अपनी समापन टिप्पणी में, जका अशरफ ने माननीय संरक्षक पीसीबी को उनके द्वारा दिखाए गए विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद दिया और पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए अपनी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं दीं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में पहुंचने में असफल रहा और बाद में भारत में वनडे विश्व कप में लीग चरण से बाहर हो गया. विश्व कप की हार के बाद, बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी और उनकी जगह शान मसूद (टेस्ट) और शाहीन अफरीदी को टी20 टीम की कमान सौंपी गई. पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान टीम का निदेशक नियुक्त किया गया. बाबर आजम के कप्तान पद से इस्तीफा देने के बाद फेरबदल होने तक मिकी आर्थर इस पद पर बने रहे. गुरुवार को मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था.
वनडे विश्व कप के बाद पाकिस्तानी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और यहां टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मुंह की खानी पड़ी. पाकिस्तानी टीम नए कप्तान की अगुवाई में टेस्ट सीरीज 0-2 से हार गई. पाकिस्तानी टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेल रही है. पाकिस्तानी टीम सीरीज हार चुकी है और शुक्रवार को हुए सीरीज के चौथे मैच में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं