विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, मसूद की हुई छुट्टी, बाबर आजम को बनाया गया टेस्ट कप्तान

Babar Azam Captaincy: पाकिस्तान ने 5 जुलाई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए टेस्ट टीमों की घोषणा की है.

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, मसूद की हुई छुट्टी, बाबर आजम को बनाया गया टेस्ट कप्तान
बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान,

Babar Azam: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान किया है। बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है.  शान मसूद की अगुवाई में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट कप्तानी ले ली गई है. मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने खेले 16 टेस्ट मैचों में से 12 में हार का सामना किया। हाल ही में टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी टीम का सूपड़ा साफ हुआ था.

सिलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. हालांकि, इंग्लैंड दौरे के लिए सऊद शकील को 17वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है. मगर शकील को टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. सिलेक्टर्स ने टीम में चार युवा खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया है. यह चार खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, पेसर उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद गाजी गोरी हैं.

पाकिस्तान की टीम पहले वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी. इस दौरे पर टीम दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट 25 से 29 जुलाई तक खेला जाएगा. वहीं, दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 2 से 6 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन में होगा। इसके बाद टीम तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी. यह तीन टेस्ट मुकाबले 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच लीड्स, लॉर्ड्स और बर्मिंघम में खेले जाएंगे.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह। (फिटनेस टेस्ट पास करने पर सऊद शकील इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का हिस्सा होंगे)

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com