विज्ञापन

भारतीय जज मुरलीधर ने की UN के लिए गाजा की जांच, रिपोर्ट में इजरायल पर क्या हैं आरोप

संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय आयोग की रिपोर्ट में पाया गया कि गाजा युद्ध में मारे गए लोगों में से लगभग 30% बच्चे थे. मारे गए बच्चों का अनुपात पिछले संघर्षों की तुलना में ज्यादा था. 7 अक्टूबर, 2023 और 7 अक्टूबर, 2025 के बीच कम से कम 20,179 बच्चे मारे गए.

भारतीय जज मुरलीधर ने की UN के लिए गाजा की जांच, रिपोर्ट में इजरायल पर क्या हैं आरोप
इजरायल पर गाजा में जानबूझकर बच्चों को मारने का आरोप लग रहा है.
  • UNHRC ने गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों में फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाने का दावा किया है
  • जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एस मुरलीधर के अनुसार इजरायली सैनिकों ने बच्चों को मारकर गर्व से वीडियो बनाए
  • आयोग ने पाया कि फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा इजरायल की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है

ओडिशा हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एस मुरलीधर की अध्यक्षता वाले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग ने गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों पर एक अहम रिपोर्ट पेश की है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल ने गाजा में फिलस्तीनी बच्चों को जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया है ताकि फलस्तीनी समूह के भविष्य और उनके अस्तित्व को खत्म किया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

जस्टिस एस मुरलीधर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि इजरायली सैनिकों से बात नहीं करने का आरोप गलत है, क्योंकि सैनिकों ने खुद बच्चों को मारकर उन पर गर्व करते हुए वीडियो बनाए और पूरी दुनिया से बात की. उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट का ड्राफ्ट इजरायल को भेजा गया था और जांच टीम ने गाजा जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इजरायल की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया.

यौन हिंसा और राज्य की रणनीति

जांच आयोग के निष्कर्षों के अनुसार, इजरायली डिटेंशन सेंटर में फिलस्तीनी बच्चों के खिलाफ की गई यौन हिंसा कोई व्यक्तिगत घटना नहीं बल्कि राज्य की ओर से सुनियोजित ढंग से किया गया हमला है. जस्टिस मुरलीधर का मानना है कि इजरायल की पूरी रणनीति फिलस्तीनी संगठनों और उनके अस्तित्व को पूरी तरह समाप्त करने की है.

पक्षपातपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण बताया

इजरायल ने इस संयुक्त राष्ट्र आयोग और इसकी रिपोर्ट को पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित और एकतरफा बताया है. इजरायल का आरोप है कि संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद का ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा से इजरायल विरोधी रहा है और यह रिपोर्ट भी उसी सिलसिले का हिस्सा है.

Latest and Breaking News on NDTV

गाजा में कितने बच्चे मारे गए

संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय आयोग की रिपोर्ट में पाया गया कि गाजा युद्ध में मारे गए लोगों में से लगभग 30% बच्चे थे. मारे गए बच्चों का अनुपात पिछले संघर्षों की तुलना में ज्यादा था. 7 अक्टूबर, 2023 और 7 अक्टूबर, 2025 के बीच कम से कम 20,179 बच्चे मारे गए, जो कुल मौतों का लगभग 30% था. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2008-2009 और 2014 में गाजा में हुई लड़ाई के दौरान, संघर्ष से जुड़ी मौतों में बच्चों की हिस्सेदारी लगभग 24% थी.

यह भी पढ़ें-

ट्रंप और पुतिन में 90 मिनट तक हुई बात, नाटो मीटिंग से पहले यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका फिर एक्टिव

गालिबाफ- अराघची को मारने के प्लान में था इजरायल, अमेरिका ने ऐन वक्त पर यूं बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaza, Israel, Child Deaths, UNHRC Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com