नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी ओरिजनल सीरीज का ऐलान हो गया है. वहीं इसकी पहली झलक पहले पोस्टर के साथ दिखा दी गई है, जिसमें शो की पूरी कास्ट नजर आ रही है. इसमें पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर्स फवाज खान, माहिरा खान और सनम सईद भी नजर आ रहे हैं, जिनकी जोड़ी फवाद खान के साथ जिंदगी गुलजार है और हमसफर सीरियल के लिए जानी जाती है. वहीं मेकर्स ने सीरीज की कास्ट के साथ साथ रिलीज के प्रीमियर की डेट का भी ऐलान कर दिया है.
पहली पाकिस्तानी सीरीज की पहली झलक आई सामने
नेटफ्लिक्स गोल्डन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर 2026 को अपनी पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज 'जो बच्चे हैं संग समेट लो' प्रीमियर होगी. यह फरहत इश्तियाक के मशहूर उर्दू उपन्यास पर आधारित यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पाकिस्तान के कई जाने-माने कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं, जिसका खुलासा पोस्टर में किया गया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, तीन पीढ़ियां. छह प्रेम कहानियां. एक सवाल... क्या हमारे दिलों में मौजूद प्यार काफी है? 'जो बचे हैं संग समेट लो - ऑल द लव आवर हार्ट्स कैरी' का प्रीमियर 4 दिसंबर को होगा.
जो बच्चे हैं संग समेट लो की कास्ट
जो बच्चे हैं संग समेट लो नेटफ्किल्स सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रज़ा मीर, हानिया आमिर, हमज़ा अली अब्बासी, इकरा अज़ीज़, माया अली और बिलाल अशरफ के साथ-साथ खुशहाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद नजर आने वाले हैं. मोमिना दुरैद द्वारा बनाई और प्रोड्यूस की गई यह सीरीज पाकिस्तानी ड्रामा फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
फवाद खान की माहिरा खान और सनम सईद के साथ हिट जोड़ी
फवाद खान भारत में भी सबसे पॉपुलर पाकिस्तानी एक्टर रहे हैं. वहीं उनके पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा में हमसफर और जिंदगी गुलजार है शामिल हैं, जिसमें फवाद खान- माहिरा खान और सनम सईद-फवाद खान की जोड़ी देखने के लिए मिली थी. वहीं यह दोनों बेहद रोमांटिक जोड़ी हैं.
जो बच्चे हैं संग समेट लो सीरीज की कहानी
रिपोर्ट्स की मानें तो कहानी सिकंदर की है, जो हार्वर्ड में लॉ का स्टूडेंट है. एक दर्दनाक घटना के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वह इमोशनली सबसे दूर हो जाता है. इसके चलते इटली में उसकी मुलाकात लिजा से होती है, जो एक प्रतिभाशाली कलाकार है और खुद अपनी जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रही है. इन दोनों का रिश्ता प्यार, भावनात्मक कमजोरियों और उन अनुभवों को दिखाता है, जो रिश्तों को शेप देते हैं. इस सीरीज के पोस्टर में तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों का जिक्र किया गया है.
ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट
ये भी पढ़ें- दुल्हन के लिए दूल्हा गाता है 24 साल पुराना गाना, गोविंदा-रानी की शानदार कैमेस्ट्री, सोनू- अल्का की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं