- ऐसा तो 145 साल में भी नहीं हुआ !
- इंग्लैंड ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का हलवा बना दिया
- यह टेस्ट के बॉलर हैं या क्लब बॉलर?
क्रिकेट में अप्रत्याशित कब हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. बुधवार तक इसी बात को लेकर शक था कि वीरवार से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट (Pak vs Eng) के लिए इंग्लैंड को फिट इलेवन मिल भी पाएगी या नहीं. लेकिन फिट इलेवन तो क्या शुरू हुए टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वह कर डाला, जो टेस्ट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. मानो पाकिस्तानी गेंदबाजों को मजाक बनाकर रख दिया अंग्रेज बल्लेबाजों ने और देखते ही देखते रिकॉर्डों की बारिश हो गयी. जैक क्राले (Zak Crawley), बेन डकेट (Ben Duckett), हैनरी ब्रूक (Harry Brook) और ओली पोप (Ollie Pope) ने मिलकर रावलपिंडी टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तान के खिलाफ वह कारनामा कर दिया, जो 145 साल के टेस्ट इतिहास में कोई नहीं कर सका था. चलिए बारी-बारी से जानें कि क्या-क्या बड़े रिकॉर्ड बने.
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले 'वायरस' की चपेट में इंग्लैंड टीम
न कोहली, न सचिन तेंदुलकर, बल्कि इस बड़े दिग्गज को अपना रोल मॉडल मानते हैं बाबर आजम- Video
Zak Crawley cruises to his third Test #PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/2mGj2LWrSv
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 1, 2022
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. कभी नहीं बने पहले दिन चार शतक
टेस्ट इतिहास में कभी भी मैच के पहले ही दिन चार शतक नहीं बने, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. पहले दिन जैक क्रॉले (122), बेन डकेट (107), ओली पोप (108) और हैरी ब्रूक (101) ने शतक जड़े. यह वह कारनामा है, जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में पहले ही दिन नहीं ही हुआ था.
2. इंग्लैंड के लिए बना सबसे तेज दूसरा टेस्ट शतक
ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड की टी-20 शैली अब टेस्ट पर भी हावी होने लगी है. हैरी ब्रूक ने ऐसा तूफानी (नाबाद 101 रन, 81 गेंद , 14 चौके, 2 छक्के) शतक बनाया कि सब देखते रह गए. और उनका यह शतक इंग्लैंड के लिए जॉर्नी बैर्यस्टो (77 गेंद) के बाद दूसरा सबसे शतक रहा. साथ ही, हैरी टेस्ट 80 गेंदों पर शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए. उनके अलावा क्रिस गेल, सरफराज अहमद ने इतनी ही गेंदों पर टेस्ट में शतक जड़ा है.
3. पहले कभी नहीं बना पहले दिन इतना स्कोर
इंग्लैंड ने पहले ही दिन चार विकेट पर 506 का स्कोर खड़ा कर दिया. और वह भी सिर्फ 75 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर. यह वह तूफानी स्कोर रहा, जो टेस्ट इतिहास के करीब 145 इतिहास में कभी नहीं हुआ. जी हां, पहले किसी भी टेस्ट के पहले दिन पांच सौ से ऊपर का स्कोर नहीं ही बना, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 6.75 के औसत से रन बटोर डाले.
4. सबसे तेज द्विशतकीय साझेदारी
जैक क्राले और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की. यह कारनामा इन दोनों ने 35.4 ओवरों में ही कर डाला. और रन बनाने की गति 6.53 प्रति ओवर रही. यह टेस्ट इतिहास में पहले विकेट के लिए दो सौ या इससे ज्यादा रन की सबसे तेज गति की साझेदारी रही.
4⃣4⃣4⃣4⃣4⃣4⃣
— ICC (@ICC) December 1, 2022
24 runs in an over for Harry Brook #WTC23 | #PAKvENG | https://t.co/PRCGXi3dZS pic.twitter.com/iF5jmAUWeV
5. एक ही ओवर में जड़े छह चौके
करियर का पहला टेस्ट खेल रहे साद शकील की मनोदशा क्या होगी, यह सहज समझा जा सकत है. हैरी ब्रक ने उनके ओवर में छह चौके जड़ डाले और यह टेस्ट इतिहास में सिर्फ पांचवां मौका रहा, जब किसी बल्लेबाज ने एक ही ओवर में छह चौके जड़े. इससे पहले संदीप पाटिल (1982), गेल और हेडेन (2004), रामनरेश सरवन (2006) और सनथ जयसूर्या (2007) में ऐसा कर चुके हैं.
ये भी पढ़े
* न्यूजीलैंड से स्वदेश नहीं लौटेंगे Shikhar Dhawan समेत ये सात भारतीय खिलाड़ी, जानिए क्या है प्लान
* Video: ऋषभ पंत ने हर्षा भोगले को दिया ऐसा जवाब तो भड़क उठे फैंस, युवा क्रिकेटर को ‘घमंडी' बताया
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं