England Tour of Pakistan:पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ी खबर आई है. खबर है कि इंग्लैंड खेमा 'अज्ञात वायरस' की चपेट में आ गया है. बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड टीम के 14 सदस्य इस अज्ञात वायरल की चपेट में हैं जिसके कारण उन सभी को रेस्ट करने की सलाह दी गई है. बीबीसी के रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन सदस्यों में यह वायरस पाई गई है वह कोरोना से संबंधित नहीं है. यही नहीं टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास सत्र में हिस्सा भी नहीं ले पाए हैं.
The PCB and ECB are in discussions regarding the commencement of the 1st #PAKvENG Test as some England players are down with viral infection. The PCB continues to monitor the situation, is in contact with the ECB and will provide further updates in due course.
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 30, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि 1 दिसंबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. पाकिस्तान के दौरे पर इंग्लैंड की टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. 17 साल के बाद पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर इंग्लैंड टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. इससे पहले 2005 में पाकिस्तान के दौरे पर आखिरी बार इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज खेला था जिसे पाकिस्तान की टीम जीतने में सफल रही थी. वहीं, पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. लिविंगस्टोन पहली बार टेस्ट में डेब्यू करने वाले हैं.
पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग XI
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉउले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन फोक्स (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैक लीच, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शान मसूद, सऊद शकील, सलमान आगा, नसीम शाह, नौमान अली, अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, जाहिद महमूद, मोहम्मद नवाज, अजहर अली, मोहम्मद अली
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं