- पंजाब प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सका
- लेकिन अर्शदीप ने सभी का दिल जीता
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे
रविवार को घोषित हुई भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने वाले लेफ्टी पेसर अर्शदीप की चौतरफा प्रशंसा हो रही है. और अब दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस पेसर को सराहते हुए कहा कि मुझे अर्शदीप ने इस वजह से प्रभावित किया है क्योंकि वह पंजाब के लिए अपने कोटे के चार में से आखिरी के दो ओवर फेंकते हैं. यह सही है कि अर्शदीप को ज्यादा विकेट नहीं मिले, लेकिन उनका इकॉनमी-रेट बहुत ही शानदार रहा है.सहवाग ने एक वेबसाइट से बाततीच में कहा कि अगर कोई गेंदबाज एक ओवर नयी गेंद के साथ डालाता है और दो ओवर स्लॉग ओवरों में फेंकता है, तो यह वह बात है, जो मैंने अपने खेलने के दिनों में पहले सिर्फ जहीर खौन और आशीष नेहरा को करते हुए देखा है. वीरू बोले कि इन दोनों के बाद यह गुण अर्शदीप, जसप्रीत बुमराह और कुछ हद तक भुवनेश्वर कुमार में देखा है. अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि ये वे गेंदबाज हैं जो एक या दो ओवर नयी गेंद के साथ फेंकते हैं, तो फिर पुरानी गेंद के साथ स्लॉग ओवरों में भी गेंदबाजी करते हैं. निश्चित ही, स्लॉग ओवरों में इस काम को अंजाम देना बहुत ही मुश्किल है. और अर्शदीप ने इस काम को अंजाम दिया है.
मोहम्मद रिजवान ने लिया 'अद्भुत कैच', साथी खिलाड़ियों को नहीं हुआ यकीन, भागकर गले लग गए- Video
इस बात ने जीता सेलेक्टरों का दिल
इस साल अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए सभी 14 मैच खेले और उन्होंने इन मैचों में 50 ओवर गेंदबाजी करते हुए 385 रन देकर सिर्फ 10 विकेट चटकाए. निश्चित ही, अर्शदीप से ज्यादा विकेट टी. नटराजन के हैं. मोहसिन खान के हैं, लेकिन अर्शदीप ने जिस बात से सेलेक्टरों और दिग्गजों के मन पर असर डाला, वह रहा उनका इकॉनमी रन-रेट. अर्शदीप का इकॉनी रन रेट सिर्फ 7.70 का रहा है. और पिछले तीन साल से इसमें लगातार कटौती हुयी है, जो बताने के लिए काफी है कि इस सरदार ने कितना ज्यादा सुधार किया है. साल 2020 संस्करण में अर्शदीप का इकॉ. रेट 8.77 और पिछले साल 8.27 रहा, जो इस साल घटकर 7.70 पर आ गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यही प्रदर्शन बना मोटी फीस का आधार
साल 2019 में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को 20 लाख रुपये साल की कीमत पर जोड़ा था, जो उनका बेस प्राइस था, लेकिन जब इकॉ. रेट गिरता गया, तो उनकी कीमत भी मैनेजमेंट ने समझी और कुछ महीने पहले हुयी मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने इस लेफ्टी पेसर को चार करोड़ रुपये सालाना की कीमत पर रिटेन किया, जो अर्शदीप में उनके भरोसे को बताती है.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं