- साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
- अर्शदीप सिंह को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका
- 9 जून से शुरू होगा टी-20 सीरीज
पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने से खुश बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने कहा है कि पंजाब किंग्स (Punkab Kings) के बड़े शॉट खेलने में समक्ष बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करने से उन्हें अपने यॉर्कर सटीक करने में मदद मिली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र में डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले 23 साल के अर्शदीप ने अपने अभियान का अंत 10 विकेट के साथ किया लेकिन इस दौरान उन्होंने 7.70 की इकोनॉमी दर से रन दिए. सटीक और वाइड यॉर्कर डालने की क्षमता के कारण उन्हें अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है.
मोहम्मद रिजवान ने लिया 'अद्भुत कैच', साथी खिलाड़ियों को नहीं हुआ यकीन, भागकर गले लग गए- Video
अर्शदीप को यह खुशखबरी रविवार को उस समय मिली जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का अंतिम आईपीएल मुकाबला खेलने जा रहे थे. अर्शदीप ने पंजाब किंग्स की सनराइजर्स हैदराबाद पर पांच विकेट की जीत के बाद टीम के अपने साथी हरप्रीत बरार से कहा, ‘‘मुझे मैच से ठीक पहले बस में यह खबर मिली कि मुझे भारतीय टीम में चुना गया है. मैच होने वाला था इसलिए मैंने अधिक कुछ महसूस नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘यह विशेष लम्हा है, मैं भाग्यशाली और आभारी महसूस कर रहा हूं और इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहता हूं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज के दौरान भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले अर्शदीप ने कहा कि पंजाब किंग्स के नेट सत्र में जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से उन्हें अपने यॉर्कर सटीक करने में मदद मिली.
उन्होंने कहा, ‘‘इसका श्रेय टीम प्रबंधन को जाता है, उन्होंने टीम में ऐसे बल्लेबाज चुने हैं जिनहें नेट पर गेंदबाजी करते हुए रोकने का एकमात्र विकल्प यॉर्कर डालना है और इससे यॉर्कर फेंकने की मेरी क्षमता में सुधार हुआ.''
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं